फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन-ईरान पर नरम पड़े ट्रंप के सुर, कहा- ट्रेड वार्ता दोबारा जल्द शुरू होगी

Tue, 27 Aug 2019 04:12 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

जी-7 बैठक से इतर सबसे बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ ट्रेड वॉर को लेकर चीन के प्रति अपने सुर नरम किए हैं बल्कि ईरान के साथ भी अपनी धुन बदली है। ट्रंप ने हाल ही में रद्द की गई चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता के बहुत जल्द शुरू होने की बात कही है और साथ ही यह भी कहा कि वे तेहरान में शासन परिवर्तन की मांग नहीं कर रहे हैं। ट्रंप के रवैये में इस बदलाव से ईरान और चीन के साथ अलग-अलग मोर्चों पर पैदा तनाव कुछ कम हो सकता है। इससे पहले ट्रंप जी-7 बैठक में ट्रंप दुनिया के नेताओं के सामने अलग-थलग पड़े दिखाई दिए। 

विज्ञापन


इससे पहले बिअरित्ज पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ की जी-7 में मौजूदगी पर ट्रंप खामोश ही रहे और जब पत्रकारों ने उनके इस पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा ‘नो कमेंट’। जावद जरीफ को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी देशों को हैरान करते हुए बिअरित्ज में बुलाया था। मैक्रों की मांग है कि ईरान और अमेरिका में समझौता हो जाए। जरीफ ने उनके अलावा अन्य यूरोपीय राजनयिकों से भी मुलाकात की। हालांकि ट्रंप ने जरीफ से मुलाकात को बहुत जल्दबाजी कहा लेकिन कहा कि मैक्रों जो कुछ कर रहे हैं वह सब मुझे मंजूर था। लेकिन ईरान में सत्ता परिवर्तन की मांग से ट्रंप का पीछे हटना एक बड़ी राहत है।

दूसरी तरफ, चीन के साथ चल रहे ट्रेड वॉर के बीच हाल ही में ट्रंप ने 300 करोड़ के चीनी उत्पादों पर 25 के बजाय 30 फीसदी टैरिफ लगाकर दोनों देशों के बीच सितंबर में होने जा रही व्यापारिक वार्ता को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने दोनों महाशक्तियों के बीच इस वार्ता को जल्द दोबारा शुरू करने की बात कहते हुए इसे अर्थपूर्ण बताया। ट्रंप ने कहा, चीन ने उन्हें फोन पर कहा कि वह अमेरिका से वार्ता का इच्छुक है। ट्रंप ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि वे (चीन) सौदा करना चाहते हैं जो स्वागत योग्य है। हालांकि जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के सहयोगी देशों ने भी ट्रंप पर ट्रेड वॉर के खतरे को लेकर दबाव डाला है।

विज्ञापन

चीन को झटका : युआन 11 वर्ष के निम्न स्तर पर


अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध से चीन को बड़ा झटका लगा है। चीन की मुद्रा युआन सोमवार को डॉलर के मुकाबले 2008 के बाद 11 साल के निम्नतम स्तर पर आ गई। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले युआन 7.1487 पर आ गया है। इससे न सिर्फ निवेशकों का भरोसा कम हुआ, बल्कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य भी धुंधला पड़ा है। इस गिरावट का एक कारण हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते चीनी शेयर बाजार पर बढ़ता दबाव भी है। सोमवार को सिर्फ चीनी युआन ही नहीं बल्कि तुर्की की मुद्रा लीरा भी एक फीसदी कमजोरी के साथ डॉलर के मुकाबले लुड़ककर 6.47 के स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें