फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर ईरान पर भड़के ट्रंप: कहा-लीक हुई बातें पूरी तरह से झूठ, भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

Fri, 12 Jun 2026 07:47 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान का बयान लिखित समझौते से बिल्कुल अलग है। इसके साथ ही ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हुए ईरान के ड्रोन हमले को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ईरान के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने मीडिया में जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित समझौते से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप के मुताबिक ईरान का यह बयान सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने ईरान को बेहद गैर-भरोसेमंद देश बताया है। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान के साथ ईमानदारी से बात करना मुमकिन ही नहीं है।
विज्ञापन


लीक की गई शर्तें पूरी तरह से मनगढ़ंत: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठ हैं। लिखित में जो तय हुआ था, ईरान की बातें उसके बिल्कुल उलट हैं। ट्रंप ने ईरान के समझौते वाले बयान को बेहद कमजोर और दयनीय बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान के बयानों का सच से कोई वास्ता नहीं है। ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी सौदे को बेहद मुश्किल काम बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को हैरान करने वाला कहा है।

यह भी पढ़ें: NATO: यूरोप में तैनात विमानों-युद्धपोतों में बड़ी कटौती की तैयारी कर रहा अमेरिका, नाटो की क्षमता पर कितना असर?
विज्ञापन


भारतीय जहाजों पर हमला बिल्कुल मंजूर नहीं- ट्रंप
ट्रंप ने ईरान की एक और बड़ी हरकत का खुलासा किया है। बीती रात ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, इस ड्रोन हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। ट्रंप ने ईरान की इस सैन्य कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भारतीय जहाजों पर यह ड्रोन हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अमेरिका इस तरह की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

ईरान-अमेरिका डील
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता हो गया है। अमेरिका ने ईरान पर हमले भी रोक दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच जल्दी ही समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम डील इस हफ्ते के आखिर में हो सकती है। दोनों पक्षों में कथित तौर पर समझौता ज्ञापन पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते में लेबनान में सीजफायर को भी रखा गया है। वहीं होर्मुज को पूरी तरह खोलने और ईरान की ओर से परमाणु बम ना बनाने का वादा भी इसमें है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें