फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का गोल्डन खिताब: सोने के सिक्के पर होगा चेहरा, अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार हो रहा ऐसा; समझिए पूरा मामला

Sun, 22 Mar 2026 11:53 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि 24 कैरेट सुनहरे सिक्के पर अंकित होगी। यह सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग होगा और अमेरिकी कोषाध्यक्ष के अधिकार में रहेगा। इतिहास में यह केवल दूसरा मौका होगा जब कोई जीवित राष्ट्रपति सिक्के पर दिखाई देगा, पहले ऐसा 1926 में कॉल्विन कूलिज और जॉर्ज वाशिंगटन के स्मारक सिक्कों में हुआ था।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह केवल दूसरा मौका होगा जब कोई जीवित राष्ट्रपति अपने सिक्के पर अंकित चेहरा देखेगा। इस बार यह गौरवपूर्ण अवसर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए है। कारण है कि ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की याद में बनाए जाने वाले 24 कैरेट सुनहरे सिक्के पर जगह दी जाएगी। 24 कैरेट के इस सुनहरे सिक्के पर ट्रंप को रेजोल्यूट डेस्क पर हाथ बांधकर खड़ा दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


इस सुनहरे सिक्के का डिजाइन यूएस कमीशन ऑन फाइन आर्ट्स ने मंजूरी दे दी है और इसे अमेरिकी 250वीं स्वतंत्रता जयंती के विशेष संग्रह का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए, तो अमेरिका के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका होगा जब कोई जीवित अमेरिकी राष्ट्रपति किसी सिक्के पर दिखाया जाएगा। इससे पहले ऐसा 1926 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज के साथ जॉर्ज वाशिंगटन को 150वीं स्वतंत्रता जयंती पर किए गए स्मारक सिक्कों में हुआ था।

ये भी पढ़ें:- Iran War: ईरान में अपनी सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, रिपोर्ट में दावा- हजारों मरीन पहले ही हो चुके रवाना
विज्ञापन


सामान्य मुद्रा से अलग होगा यह सिक्का
बता दें कि अमेरिकी आयोग यूएस कमीशन ऑन फाइन आर्ट्स ने 19 मार्च को इस सुनहरे सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी है। इसे तब ढाला जाएगा जब अंतिम आकार तय हो जाएगा। इस मामले में अमेरिकी कोषाध्यक्ष ब्रैंडन बीच ने कहा कि यह सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग होगा और इसका निर्णय सिर्फ़ कोषाध्यक्ष के अधिकार में है।

अमेरिकी कानून के तहत गलत कैसे?
हालांकि, दूसरी ओर ध्यान देने वाली बात यह है कि अमेरिकी कानून के अनुसार जीवित राष्ट्रपति को मुद्रा पर नहीं दिखाया जा सकता। इस वजह से कई लोगों ने इस कदम को देश के मूल्यों के खिलाफ और शर्मनाक बताया। इस खबर के सामने आने के बाद अमेरिकी सेनटर जेफ मर्कली ने कहा कि सिक्कों पर चेहरा डालने का काम राजा और तानाशाह करते हैं, लोकतंत्र के नेता नहीं।

ये भी पढ़ें:- मीडिया रिपोर्ट पर भड़के ट्रंप: ईरान युद्ध पर बोले- समय से पहले हासिल किए लक्ष्य, दावों को पूरी तरह बताया गलत

विज्ञापन


अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता जयंती पर जारी होगा सिक्का
गौरतलब है कि यह सिक्का अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता जयंती पर जारी की जाने वाली विशेष मुद्रा और पदकों में शामिल होगा। आलोचक इसे ट्रंप की वॉशिंगटन पर अपनी छवि छोड़ने की कोशिश मान रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने केनेडी सेंटर का नाम बदलकर ट्रंप-कैनेडी सेंटर और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस की इमारत पर भी अपना नाम जोड़ा। इतना ही नहीं इसके अलावा ट्रंप ने व्हाइट हाउस के आसपास भी बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा, जिसमें विजिटर स्क्रीनिंग सेंटर बनाना और ईस्ट विंग को तोड़कर अपना लंबे समय से चाहा गया बॉलरूम बनाना शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें