फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: चेउंग व्हाइट हाउस के संचार निदेशक तो सर्जियो राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय प्रमुख; कैरोलिन होंगी प्रेस सचिव

Sat, 16 Nov 2024 06:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्टीवन चेउंग और सर्जियो गोर 2016 में मेरे पहले राष्ट्रपति अभियान के बाद से भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं। उन्होंने 2024 में हमारी जीत तक अमेरिका फर्स्ट सिद्धांतों का समर्थन किया। 
विज्ञापन
स्टीवन चेउंग - फोटो : X/@StevenCheung
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अभियान प्रवक्ता स्टीवन चेउंग को व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में चुना है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में चेउंग रणनीतिक प्रतिक्रिया के निदेशक थे। अब वे व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा, सर्जियो गोर को राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


इस बीच ट्रंप ने शुक्रवार को कैरोलिन लेविट को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया। 27 वर्षीय लेविट 20 जनवरी, 2025 को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में कैरिन जीन-पियरे की जगह लेंगी। इसी दिन ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। वह ट्रंप अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सचिव थीं और इससे पहले ट्रंप व्हाइट हाउस में सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।

ट्रंप ने एक बयान में कहा कि स्टीवन चेउंग और सर्जियो गोर 2016 में मेरे पहले राष्ट्रपति अभियान के बाद से भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं। उन्होंने 2024 में हमारी जीत तक अमेरिका फर्स्ट सिद्धांतों का समर्थन किया। ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए उन्हें अपने व्हाइट हाउस में शामिल करने से रोमांचित हूं। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस प्रेस सचिव से अलग होता है संचार निदेशक का पद
बता दें कि व्हाइट हाउस संचार निदेशक का पद व्हाइट हाउस प्रेस सचिव से अलग होता है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक प्रेस सचिव की घोषणा नहीं की है। वहीं, स्टीवन चेउंग पहले अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

आंतरिक विभाग का नेतृत्व करेंगे डौग बर्गम
इससे पहले, ट्रंप ने आंतरिक विभाग के प्रमुख के लिए नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम को चुना था। बर्गम, जो 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के खिलाफ थे, अब आंतरिक विभाग का नेतृत्व करेंगे। ट्रंप ने कहा, 'मैं औपचारिक घोषणा करने के लिए उत्सुक हूं, हालांकि अभी यह काफी बड़ी घोषणा है। वह आंतरिक विभाग का प्रमुख बनने जा रहे हैं और यह शानदार होगा।'

भारतीय मामलों की देखरेख करता है आंतरिक विभाग
बर्गम को सचिव देब हालैंड से विभाग विरासत में मिलेगा, जो कैबिनेट पद पर सेवा करने वाले पहले मूल अमेरिकी हैं। विभाग देश की सार्वजनिक भूमि, प्राकृतिक संसाधनों और भारतीय मामलों की देखरेख करता है।

ट्रंप अब तक 20 से अधिक व्यक्तियों को कर चुके नामित
चेउंग और सर्जियो गोर का चयन ट्रंप की विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों का हिस्सा है। ट्रंप अब तक अपने प्रशासन में उच्च-स्तरीय पदों के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को नामित कर चुके हैं। इनमें फॉक्स न्यूज के मेजबान पीट हेगसेथ को रक्षा सचिव, पूर्व स्वतंत्र राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव और मैट गेट्ज़ को अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें