फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान: साल के अंत से इस्राइल को नहीं मिलेगी चार अरब डॉलर की मदद; क्या-क्या कहा?

Tue, 03 Nov 2026 07:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल को हर साल मिलने वाली चार रब डॉलर की मदद 2026 के अंत से बंद करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को अब इस आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने क्या कुछ कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अमेरिका इस साल के अंत के बाद इस्राइल को 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देना बंद कर देगा।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि इस्राइल को अब इस मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ डेमोक्रेट और वामपंथी नेता रिपब्लिकन की आलोचना करने के लिए इस्राइल को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा
विज्ञापन


ट्रंप ने इस्राइल को लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, अब जहां तक इस्राइल को भुगतान करने की बात है, बीबी नेतन्याहू और मैंने एक समझौता किया है। हम इस्राइल को हर साल चार अरब डॉलर देते हैं और हमने महीनों पहले ही इसे बंद करने का समझौता कर लिया था। उन्होंने कहा, हम पहले ही इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि इस साल के अंत तक हम इस्राइल को भुगतान नहीं करेंगे। अब अगर इस्राइल को जरूरत होगी, तो हम उसकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप की इन टिप्पणियों पर नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

किस आर्थिक मदद को रोकने की बात कर रहे हैं ट्रंप?
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि ट्रंप किस विशेष आर्थिक मदद की बात कर रहे थे। अमेरिका और इस्राइल के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत इस्राइल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की अमेरिकी सैन्य सहायता दी जाती है। इस समझौते की अवधि 2028 में समाप्त होने वाली है।

इस तारीख के बाद इस्राइल को अमेरिका की ओर से मिलने वाली सहायता किस तरह जारी रहेगी, इस पर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

हथियारों को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने मंगलवार को आगे कहा, वे जो चाहें, खरीद सकते हैं। यूरोप भी ऐसा कर सकता है। हम दुनिया में सबसे अच्छे हथियार बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें