फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समझौता होगा या हम करेंगे काम का खात्मा': ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?

Tue, 07 Jul 2026 06:06 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करे या अमेरिका अपना काम खत्म करेगा। ट्रंप ने ईरान के बुनियादी ढांचे को तबाह करने की धमकी दी। वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान की निंदा की है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ या तो समझौता करेगा या अपना काम खत्म करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को तबाह कर सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, हम किसी भी तरह जीतेंगे। उन्होंने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत से समझौता करने की इच्छा जताई। ट्रंप ने कहा, मैं समझौता करना पसंद करूंगा। मैं 9.1 करोड़ लोगों को प्रभावित नहीं करना चाहता। उन्होंने आगे कहा, हम एक घंटे में उनके पुल गिरा सकते हैं। हम उनकी ऊर्जा आपूर्ति और बड़े आधुनिक संयंत्रों को नष्ट कर सकते हैं। उनके पास अब पैसा नहीं है। हमने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और दावा किया। उन्होंने कहा, अमेरिका कुछ ही घंटों में ईरान की बिजली सुविधाओं को नष्ट कर सकता है। उन्होंने कहा, हम दोपहर के एक छोटे से हिस्से में उनके बिजली संयंत्रों को खत्म कर सकते हैं। हर संयंत्र नष्ट हो जाएगा और वे यह बात जानते हैं।
विज्ञापन


पहले भी दी थी धमकी
कुछ दिन पहले ट्रंप ने एक्सियोस को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के बचे हुए नेताओं को एक झटके में खत्म कर सकता है। ये नेता पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जमा हुए थे। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हवाई हमलों में खामेनेई की मौत हो गई थी। ट्रंप ने कहा था, वे सब वहां हैं। एक झटके में हम सबको खत्म कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। फिर हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।

ट्रंप के बयान पर ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान ने रविवार को ट्रंप के बयानों की कड़ी निंदा की। आर्मेनिया में ईरानी दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा। इसमें ट्रंप और अमेरिका की आलोचना की गई। दूतावास ने कहा कि अमेरिका खामेनेई की मौत के दुख को कभी नहीं समझेगा। अमेरिका के पास न तो सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान। दूतावास ने आगे लिखा, लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन आदर्शों को नहीं। आपने अयातुल्ला खामेनेई को मार दिया। लेकिन असल में आपने इत्र की एक बोतल तोड़ दी है, जिसकी महक हर जगह फैल गई है। यह बात अंतिम संस्कार में आई भारी भीड़ को लेकर कही गई।

ये भी पढ़ें: Italy: मेलोनी पर ट्रंप के तंज को लेकर इटली ने दिखाया अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना, क्या बोले रक्षा मंत्री?
विज्ञापन


इस बीच, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता का शव कोम पहुंच गया है। अल जजीरा के अनुसार, सरकारी टेलीविजन ने बताया कि शव को हेलीकॉप्टर से लाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया (आईआरआईबी) ने एक फुटेज दिखाया। इसमें कोम प्रांत की जमकरन मस्जिद के ऊपर एक हेलीकॉप्टर उड़ता दिखा। मंगलवार को कोम में अंतिम संस्कार की यात्रा जारी रहेगी। इसके बाद आगे की रस्मों के लिए शव को इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें