फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाना ठीक नहीं, ईरान को यूरेनियम रखने नहीं देंगे', ट्रंप की धमकी

Thu, 21 May 2026 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी तरह के टोल का विरोध करता है और ईरान को किसी भी स्थिति में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी तरह के शुल्क (टोल) का विरोध करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को किसी भी हालत में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और इस पर शुल्का लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल इस मार्ग से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

ईरान को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान: ट्रंप
ट्रंप ने यह भी कहा कि नौवहन गतिविधियों पर लगी पाबंदियों की वजह से ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी समझौते के तहत ईरान अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम को रख सकता है, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका वह यूरेनियम ले लेगा और जरूरत भी नहीं है, इसलिए इसे नष्ट कर दिया जाएगा। लेकिन ईरान को इसे रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:'ईरान से बाहर नहीं जाना चाहिए यूरेनियम भंडार': मोजतबा खामेनेई ने अपनाया सख्त रुख; US की प्रमुख मांग खारिज की

अमेरिका-ईरान के हमलों से शुरू हुईथी जंग
अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे। जिसके बाद तनाव बढ़ा। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल व खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया। 

आठ अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता से संघर्ष विराम लागू हुआ। लेकिन इस्लामाबाद में हुई बातचीत से कोई स्थायी समझौता नहीं हो पाया। बाद में ट्रंप ने इस संघर्ष विराम को अनिश्चितकाल तक आगे बढ़ा दिया और साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान की ओर जाने या वहां से आने वाले जहाजों की नाकाबंदी जारी रखी। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह लगभग 970 पाउंड अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को लेकर कुछ नरमी दिखा सकते हैं। बताया जाता है कि यह ईरान के परमाणु ठिकानों के नीचे दबा हुआ है और जिन पर पिछले साल अमेरिकी सैन्य हमले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें