फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariff: ट्रंप बोले- भारत के साथ टैरिफ वार्ता अच्छी चल रही, हम जल्द समझौता कर लेंगे

Wed, 30 Apr 2025 01:43 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी दिशा में चल रही है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही समझौता कर लेंगे। इसके अलावा, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर काम किया है। अब मुझे उनके प्रधानमंत्री और उनकी संसद की मंजूरी का इंतजार करना है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों देश जल्द ही समझौता कर लेंगे। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि वह अफ्रीका जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, वह ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से भी बात करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर काम किया है, लेकिन इसकी घोषणा करने के लिए अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री और संसद की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। लुटनिक ने कहा, 'मैंने एक सौदा कर लिया है, लेकिन अब मुझे उनके प्रधानमंत्री और उनकी संसद की मंजूरी का इंतजार करना है।'

ये भी पढ़ें: India-UK Trade: 'द्विपक्षीय व्यापारिक साझेदारी में ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिटेन दौरे के बाद पीयूष गोयल
विज्ञापन


अमेरिकी ट्रेजरी मंत्री ने भी जल्द समझौते की पुष्टि की
इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिकी ट्रेजरी मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौते की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले पहले देशों में से एक हो सकता है, हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। 

ट्रंप ने भारत पर लगाया था 26 फीसदी पारस्परिक टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भारत पर 26 फीसदी पारस्परिक टैरिफ लगाया था। बाद में कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बात करने के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा कर राहत दी थी। इसके बाद, फरवरी में भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के पहले चरण पर काम शुरू करने पर सहमति जताई, जिसका लक्ष्य इस साल के अंत तक इसे पूरा करना और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ऑटो क्षेत्र को राहत, ट्रंप ने किया 25% टैरिफ में बदलाव का एलान; अमेरिकी कार कंपनियों को लाभ की उम्मीद

फरवरी में, ट्रंप-मोदी ने व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर व्यक्त की थी सहमति
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फरवरी में अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने जल्द से जल्द व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा, दोनों नेता टैरिफ पर चल रहे मतभेदों को सुलझाने के उद्देश्य से चर्चा करने पर भी सहमत हुए थे। हालांकि, भारत ने अमेरिका को आकर्षित करने के लिए ऊर्जा और रक्षा खर्च के क्षेत्र में कई रियायतें दी हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत पर किसी भी समझौते के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा और देश अपने लोगों के हितों को सबसे पहले रखेगा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें