फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिवार्ता रद्द होने के लिए तालिबान ही जिम्मेदार, सख्त कार्रवाई करेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

Thu, 12 Sep 2019 09:20 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के साथ लगातार युद्ध की धमकी देने के ठीक दूसरे ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति वार्ता टूटने के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने कहा कि तालिबान पर इतनी सख्त कार्रवाई की जाने वाली है जितनी इससे पहले कभी नहीं की गई।  

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि तालिबान ने पिछले सप्ताह ही काबुल में एक आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि तालिबान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने सोचा कि ऐसा करने से बातचीत में उन्हें तवज्जो दी जाएगी। लेकिन तालिबान ने इसके लिए जो किया वह भयानक था। ट्रंप ने कहा, मैंने कह दिया कि यह उनका अंत है, उन्हें खत्म करो। मैं उनके साथ कुछ नहीं करना चाहता। उन पर कड़े प्रहार किए जा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी है। वार्ता मेरा फैसला था, लेकिन अब जो हो रहा है, वह भी मेरा ही फैसला है। तालिबान से बातचीत अब खत्म हो चुकी है। गौरतलब है कि काबुल में हमले के बाद पिछले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने तालिबान के नेताओं और अपने अफगानी समकक्ष के साथ होने वाली गोपनीय वार्ता को रद्द कर दिया था।

यूएस से समझौता चाहता था तालिबान

अफगानिस्तान के तालिबान नेतो अमेरिका के साथ वार्ता पर सहमत थे लेकिन कुछ लोग दूसरे नेताओं सेे ज्यादा जल्दबाजी में रहे। तालिबान नेता इसि संबंध में अपने परिषदीय नेताओं या शूरा के साथ थे और शूरा ने कैंप डेविड में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली गोपनीय वार्ता का विरोध किया। शूरा ने उन वार्ताकारों का विचार रद्द किया जो वार्ता में भाग लेने को उत्सुक थे। कतर की राजधानी दोहा में चल रही वार्ता को लेकर तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बताया कि कुछ नेता चाहते थे कि ट्रंप से मुलाकात के पहले दोहा में ही समझौते की घोषणा की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें