फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के साथ स्थायी समझौता चाहते हैं ट्रंप?: किया बड़ा इशारा, कहा- परमाणु हथियार हासिल करने नहीं दूंगा

Sat, 21 Nov 2026 11:32 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ होने वाला कोई भी संभावित समझौता स्थायी होगा और उसका उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ईरान के नए नेतृत्व को पहले से अधिक तर्कसंगत बताया, लेकिन उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर कहा कि यह स्थायी होगा और इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ऐसा कोई समझौता नहीं करेगा, जिससे ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने का मौका मिले।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जो लंबे समय तक कायम रहे। उन्होंने कहा कि वह किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।

ईरान के नए नेतृत्व को बताया अधिक तर्कसंगत
ट्रंप ने कहा कि ईरान में नया नेतृत्व पहले के मुकाबले अधिक तर्कसंगत है। हालांकि, उन्होंने बातचीत में तेहरान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि ईरान का इतिहास समझौते करने और फिर उनसे पीछे हटने का रहा है। ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार कह रहे हैं कि ईरान की ओर से बातचीत में रखी जा रही शर्तें उन्हें स्वीकार नहीं हैं।
विज्ञापन


चीन दौरे के बाद भी ईरान पर साधा था निशाना
शुक्रवार को चीन दौरे से लौटने के बाद ट्रंप ने ईरान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तेहरान पिछले कई दशकों से दुनिया को गुमराह करता रहा है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को भी ईरान के साथ बातचीत के नतीजों से जोड़ा। ट्रंप के मुताबिक, ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह ऐसी शर्तें नहीं दे रहा, जिन्हें अमेरिका स्वीकार कर सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका वास्तविक समझौता चाहता है, न कि ऐसा समझौता जो उनके मुताबिक पिछले 51 वर्षों से होता आया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान पांच दशक से अधिक समय से लोगों को गुमराह कर रहा है।

ईरान पर नए सैन्य हमले की भी चर्चा
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से अमेरिकी प्रशासन को ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान पर विचार करने की सलाह दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

ट्रंप ने एक ओर ईरान के साथ स्थायी कूटनीतिक समझौते की इच्छा जताई है, वहीं दूसरी ओर तेहरान की बातचीत की रणनीति और उसकी ओर से पेश की जा रही शर्तों की आलोचना जारी रखी है। उनका कहना है कि अमेरिका ऐसा समझौता ही करेगा, जो उसकी अपेक्षाओं को पूरा करे और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें