फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत-पाकिस्तान की तरह डील करें ईरान-इस्राइल, ट्रंप ने कहा- तेहरान पर हमलों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं

Mon, 16 Jun 2025 06:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इस्राइल संघर्ष को लेकर कई फोन वार्ताओं और बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा, ईरान और इस्राइल को भी डील करनी चाहिए और हम इसे सुनिश्चित करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान में कराया। ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने व्यापार कि जरिए भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम कराया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा कि वह ईरान और इस्राइल के बीच भी उसी तरह समझौता करा सकते हैं जैसे उन्होंने कट्टर दुश्मनों भारत-पाकिस्तान के बीच कराया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इस्राइल संघर्ष को लेकर कई फोन वार्ताओं और बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ईरान और इस्राइल को भी डील करनी चाहिए और हम इसे सुनिश्चित करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान में कराया। ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने व्यापार कि जरिए भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम कराया था। वहीं, ट्रंप ने इस्राइल के हमलों की एक बार तारीफ की मगर स्पष्ट किया कि इनमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान को धमकी दी, यदि किसी भी रूप में हम पर हमला हुआ तो अमेरिकी सैन्य बल पूरी ताकत से उस स्तर पर आप पर टूट पड़ेगी जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

ये भी पढ़ें: US Travel Ban: 36 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध की तैयारी में ट्रंप, विदेश विभाग के आंतरिक पत्राचार में खुलासा
विज्ञापन


इस्राइलियों को निशाना बनाने की कीमत चुकाएगा ईरान : नेतन्याहू
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इस्राइल में निर्दोष लोगों को निशाना बनाने की ईरान को बड़ी कीमत चुकानी होगा। तेल अवीव के नजदीक बात याम में ईरान के मिसाइल हमले में 7 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद घटना स्थल का दौरा करने के बाद नेतन्याहू ने कहा, हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे, उनके ऊपर पूरी ताकत से हमला बोलेंगे। इस बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि वे ईरान के साथ तालमेल कर इस्राइल पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: 'खामेनेई को मारना चाहता था इस्राइल, ट्रंप ने किया वीटो', अमेरिकी अधिकारियों का बड़ा दावा

खामेनेई को मारने से ट्रंप ने रोका
वाशिंगटन में दो अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की इस्राइल की योजना को वीटो कर दिया था। इन अधिकारियों ने कहा, जब तक ईरान किसी अमेरिकी पर हमला नहीं करता तब तक हम उसके राजनीतिक नेतृत्व पर हमला करने की बात नहीं सोच रहे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें