Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दावा किया गया है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में कटौती के लिए तैयार हो गया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका का अन्य देशों की तरफ से शोषण किया गया है, और यह अब रुकना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से आयात किए गए सामानों पर भारी शुल्क (टैरिफ) वसूलता है, जिससे अमेरिकी उत्पादों को भारत में बेचने में कठिनाई होती है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अपने व्यापारिक व्यवहार के कारण अमेरिका को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही, ट्रंप ने यह भी कहा कि अब भारत ने इस पर ध्यान दिया है और वे अपने शुल्क को काफी कम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अमेरिका का अन्य देशों ने किया शोषण- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अन्य देशों की तरफ से शोषण किया गया है, और यह अब रुकना चाहिए। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे रोकने की कोशिश की थी और अब उनका कहना है कि वह इसे फिर से रोकेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।
अमेरिका का शोषण करने वालों समय खत्म- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में ही देशों का शोषण उजागर किया गया है और अब यह समस्या हल हो रही है। ट्रंप के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि वह अपने पहले कार्यकाल में हुए व्यापारिक समझौतों को फिर से सख्त करने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमेरिका को अधिक लाभ हो। उनका कहना है कि अब तक जिन देशों ने अमेरिका का शोषण किया है, उनका समय खत्म हो चुका है।