फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का राग; कहा- मुझे पाकिस्तान से प्यार, PM मोदी शानदार व्यक्ति

Wed, 18 Jun 2025 09:33 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर वार्ता के कुछ घंटे के बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अपना दावा दोहरा दिया कि भारत-पाकिस्तान की लड़ाई उन्होंने रुकवाई। वहीं पीएम मोदी को ट्रंप ने शानदार व्यक्ति बताया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में मोदी को "एक शानदार व्यक्ति" बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी की तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा, मैंने युद्ध रुकवाया है... मैं पाकिस्तान को पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार इंसान हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। हम भारत के मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, लेकिन मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रुकवा दिया है। 

ट्रंप ने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से इसे (युद्ध) रोकने में इस व्यक्ति का बहुत प्रभाव था। उन्होंने कहा, भारत की ओर से मोदी और अन्य लोग थे। उनके बीच टकराव की जबरदस्त स्थिति थी और वे दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने इसे रुकवाया। मुझे नहीं लगता कि मैं कोई कहानी सुना रहा था। क्या मैंने कोई कहानी लिखी थी... मैंने दो बड़े देशों, बड़े परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध को रुकवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: 'ईरान अब बातचीत चाहता है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

ईरान पर हमले को लेकर कही ये बात
ईरान पर हमला करने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, क्या आप सचमुच सोचते हैं कि मैं इसका जवाब दूंगा?... मैं ऐसा कर सकता हूं, मैं ऐसा नहीं भी कर सकता, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान में बहुत सारी परेशानियां हैं और वे बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने 2 सप्ताह पहले मुझसे बातचीत क्यों नहीं की? 
विज्ञापन

 
ट्रंप की रणनीति क्या है?
ट्रंप हमेशा से 'डील मेकर' यानी सौदे करने वाला नेता की छवि बनाकर चलते हैं। उनके हालिया बयानों से लग रहा है कि वे केवल शांति के लिए नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक या कूटनीतिक सौदा करने के मूड में हैं। लेकिन ईरान की ओर से बातचीत की कोशिशों को उन्होंने यह कहकर खारिज कर दिया कि अब 'बहुत देर हो चुकी है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें