फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: शिकागो-बाल्टीमोर में फेडरल फोर्स भेजेंगे ट्रंप, कहा- अमेरिका को सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी

Wed, 03 Sep 2025 02:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि शिकागो और बाल्टीमोर में अपराध रोकने के लिए फेडरल लॉ एनफोर्समेंट भेजी जाएगी। व्हाइट हाउस में उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें माने या नहीं, हम जा रहे हैं। ट्रंप इससे पहले वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात कर चुके हैं। इसके बाद अब अन्य डेमोक्रेट शासित शहरों में भी यही कदम उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉशिंगटन के बाद अब शिकागो और बाल्टीमोर में फेडरल फोर्स भेजने की तैयारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे शिकागो और बाल्टीमोर जैसे शहरों में अपराध रोकने के लिए फेडरल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों की तैनाती करेंगे, भले ही इन राज्यों के अधिकारी इसका विरोध कर रहे हों।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम वहां जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शिकागो और बाल्टीमोर में कब सेना भेजी जाएगी। इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा कि यह कोई राजनीतिक फैसला नहीं है, बल्कि मेरी जिम्मेदारी है अमेरिका को सुरक्षित रखने की।

बता दें कि इस बात को लेकर चर्चा तब तेज गई थी जब ट्रंप ने बीते दिनों राजधानी वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात कर वहां की पुलिस फोर्स को फेडरलाइज किया था। अब वे इसी तरह की कार्रवाई डेमोक्रेट नेताओं द्वारा चलाए जा रहे अन्य शहरों में भी करना चाहते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Tariffs: 'भारत से रिश्ते अच्छे, मगर कई साल से...', अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया टैरिफ लगाने के फैसले का बचाव

ट्रंप ने की वॉशिंगटन के मेयर की तारीफ 
ट्रंप ने इस दौरान वॉशिंगटन की मेयर म्यूरियल बाउजर की तारीफ की। हलांकि उन्होंने इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे मुझे कॉल करें और कहें ट्रूप्स भेजो। लेकिन अगर वो नहीं भी कहते हैं, तो हम फिर भी भेजेंगे। हमें अधिकार है। दूसरी ओर प्रित्जकर ने ट्रंप के बयान को बेहूदा बताते। प्रित्जकर ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को कॉल नहीं करूंगा और उनसे शिकागो में फोर्स भेजने की मांग नहीं करूंगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अलबामा के रॉकेट सिटी हंट्सविल में शिफ्ट होगा अमेरिकी स्पेस कमांड, ट्रंप ने किया एलान; पलटा बाइडन का फैसला

ट्रंप ने कहा बाल्टीमोर में भी हालात खराब

विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रंप ने बाल्टीमोर को लेकर भी कहा कि वहां भी हालात खराब हैं और वे वहां भी फेडरल फोर्स भेजकर हस्तक्षेप करेंगे, जबकि मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर सहित कई स्थानीय अधिकारी इसका विरोध कर चुके हैं। इस दौरान ट्रंप ने ये भी दावा किया कि वॉशिंगटन अब क्राइम फ्री जोन बन चुका है और कहा कि हमने 7 अगस्त से अब तक 1,650 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शहर पहले बहुत खराब स्थिति में था। अब हमें फेडरल एजेंसियों पर गर्व है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें