फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TikTok: अमेरिका में चलता रहेगा टिकटॉक, जिनपिंग की मंजूरी के बाद ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

Fri, 26 Sep 2025 04:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर कहा है कि टिकटॉक अमेरिका में काम करता रहेगा। सौदे के तहत इसे अमेरिकी निवेशकों को सौंपा जाएगा और बाइटडांस की हिस्सेदारी 20 फीसदी से कम होगी। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सौदे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार टिकटॉक को अमेरिका में इस तरह से काम करना जारी रखने की अनुमति होगी, जो कानून द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को पूरा करता हो। 

विज्ञापन


पिछले साल तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि चीन की कंपनी बाइटडांस को अगले साल की शुरुआत तक टिकटॉक की अमेरिकी संपत्तियों को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच देना होगा, नहीं तो पूरे अमेरिका में इस एप पर प्रतिबंध लग जाएगा। लेकिन ट्रंप ने कई आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिनसे टिकटॉक को अमेरिका में काम करना जारी रखने की अनुमति मिली, जबकि उनका प्रशासन सोशल मीडिया कंपनी की बिक्री के लिए एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: Asylum System: नकली शरणार्थियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, दुनियाभर के देशों से मांगा सहयोग
विज्ञापन


चीनी नेता ने सौदे को दी मंजूरी: ट्रंप
अभी तक इस सौदे के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है, लेकिन ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे मंजूरी दे दी है। टिकटॉक में कोई बड़ा बदलाव अमेरिका में खासकर युवा और किशोरों के ऑनलाइन खबरों और जानकारी के तरीके पर बड़ा असर डाल सकता है। हालांकि, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि चीन ने प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं या नहीं।

अमेरिका में 43 फीसदी लोग टिकटॉक से प्राप्त करते हैं खबरें
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 30 वर्ष से कम उम्र के लगभग 43 फीसदी लोग नियमित रूप से टिकटॉक से खबरें प्राप्त करते हैं, जो यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत किसी भी अन्य सोशल मीडिया एप की तुलना में अधिक है। 

अमेरिकी निवेशकों के संघ के पास होगा एप का स्वामित्व
व्हाइट हाउस द्वारा अब तक बताए गए सौदे की शर्तों के मुताबिक, एप को नए अमेरिकी संयुक्त उद्यम में बदल दिया जाएगा, जिसका स्वामित्व अमेरिकी निवेशकों के एक संघ के पास होगा। इसमें ओरेकल और निवेश फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स शामिल हैं। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, नए उद्यम में निवेशकों की हिस्सेदारी लगभग 80 फीसदी होगी, जबकि बाइटडांस की हिस्सेदारी 20 फीसदी या उससे कम होगी। बोर्ड का नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होगा। बाइटडांस को बोर्ड में केवल एक व्यक्ति द्वारा प्रतिनिधित्व मिलेगा, लेकिन वह किसी भी सुरक्षा मामलों या संबंधित समितियों में शामिल नहीं होगा।

टिकटॉक के नए मालिकों में कई लोग शामिल
टिकटॉक के नए मालिकों में कई लोग शामिल हैं, जिनका व्यापार या राजनीतिक संबंध ट्रंप से जुड़ा है। इनमें ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और रूपर्ट मर्डोक शामिल हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक प्रभाव का असर इस प्लेटफॉर्म पर होगा। हालांकि, एलिसन ने एक दशक से अधिक समय पहले ओरेकल के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब भी इसके संचालन में सक्रिय हैं। इसके अलावा, ट्रंप ने डेल के संस्थापक माइकल डेल को भी नए उद्यम में निवेशक के रूप में बताया है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप-अर्दोआन की वार्ता: तुर्किये के लिए खुल सकता है F-35 का दरवाजा; ट्रंप के संकेतों के बड़े हैं मायने
विज्ञापन


ट्रंप ने 'वामपंथी आतंकवाद' पर कार्रवाई के आदेश दिए
इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन को 'वामपंथी आतंकवाद' के समर्थकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बिना सबूत दो बड़े डेमोक्रेटिक दानदाताओं- अरबपति जॉर्ज सोरोस और रीड हॉफमैन पर आरोप लगाया कि वे सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों को वित्तपोषित कर रहे हैं। ट्रंप ने एफबीआई के संयुक्त आतंकवाद कार्यबल को इस कार्रवाई की कमान दी है। इसके साथ ही ट्रेजरी विभाग समेत अन्य एजेंसियों को भी घरेलू आतंकवाद और राजनीतिक हिंसा को वित्तपोषित करने वाले नेटवर्क की पहचान कर उन्हें नष्ट करने के लिए कहा गया है। 

ट्रंप ने यह आदेश ऐसे समय में दिया है, जब हाल ही में एक कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या और डलास में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन भवन के बाहर हुई गोलीबारी में एक बंदी की मौत और दो लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं। हालांकि, अब तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है कि इन हमलों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें