फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuke Deal: ट्रंप ने सऊदी के साथ परमाणु समझौते को दी मंजूरी, यूरेनियम संवर्धन की मिल सकती है अनुमति; रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 09:37 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है। इस समझौते से सऊदी अरब को अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम संवर्धन की क्षमता मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि इस फैसले की आधिकारिक घोषणा बुधवार को हो सकती है।
विज्ञापन


यह समझौता 30 साल तक चलेगा और कार्यक्रम को विकसित करने में अमेरिकी कंपनियां भी शामिल होंगी। अमेरिका और सऊदी अरब के एक संयुक्त अध्ययन के बाद इस समझौते के तहत सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन सुविधा बनाने की अनुमति मिल सकती है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले इस फैसले की जानकारी दी थी। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरान के नए परमाणु ठिकाने पर हमले की चेतावनी
इस सबके बीच, वाशिंगटन से जारी बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान एक नया परमाणु ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ऐसा करता है, तो अमेरिका उस ठिकाने पर हमला करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Asia: जॉर्डन में ईरानी हमले में अमेरिका के तीसरे सैनिक की मौत? सेंटकॉम ने क्या कहा, कितना पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन


पीट हेगसेथ ने रूस-चीन पर ईरान की मदद का लगाया आरोप
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध में अन्य देशों की भूमिका पर बयान दिया है। हेगसेथ ने कहा कि रूस और चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान की मदद कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकी सीनेट में सुनवाई के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को विरोध का सामना करना पड़ा। युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सुनवाई में बार-बार बाधा डाली। प्रदर्शनकारियों ने 'ईरान और फलस्तीन में बच्चों पर बमबारी बंद करो' के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें