फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Health: 'हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI पूरी तरह सामान्य'; व्हाइट हाउस ने जारी की ट्रंप की रिपोर्ट

Tue, 02 Dec 2025 02:42 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अक्तूबर में हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI कराया था। डॉक्टर ने कहा कि यह उम्र के हिसाब से की जाने वाली नियमित जांच का हिस्सा है।

विज्ञापन
व्हाइट हाउस की छत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर बीते दिनों उठ रही चर्चाओं के बीच व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण मेडिकल अपडेट जारी किया। इसमें बताया गया कि ट्रंप ने अक्तूबर महीने में अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI स्कैन करवाया था, जिसके सभी परिणाम पूरी तरह सामान्य पाए गए हैं। राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. सीन बार्बाबेला द्वारा जारी आधिकारिक मेमो के अनुसार, यह जांच उम्र के अनुरूप प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग का हिस्सा थी, जो वरिष्ठ आयु वर्ग के पुरुषों के लिए सामान्य रूप से की जाती है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट
डॉ. बार्बाबेला ने मेमो में स्पष्ट किया कि उन्नत MRI इमेजिंग का उद्देश्य संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करना और यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रपति दीर्घकालिक रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने लिखा यह इमेजिंग पूरी तरह प्रिवेंटिव थी ताकि किसी भी संभावित समस्या को पहले ही पहचानकर रोकथाम की जा सके और समग्र स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन होता रहे। डॉक्टर के अनुसार, ट्रंप की हृदय और पेट से जुड़ी सभी इमेजिंग रिपोर्ट बिल्कुल सामान्य हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की जटिलता या चिंता का कोई संकेत नहीं मिला।

 ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Tension: मादुरो को ट्रंप की चेतावनी, फोन कर कहा- देश छोड़ दें; अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा

व्हाइट हाउस ने यह मेमो ऐसे समय जारी किया जब एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं कहा था कि वे MRI के नतीजे सार्वजनिक करेंगे। इससे पहले व्हाइट हाउस यह स्पष्ट करने से बचता रहा कि यह MRI क्यों और किस हिस्से का किया गया था, जिसके चलते कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, सोमवार को मेमो जारी होते ही व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा हमें लगता है कि यह विवरण पर्याप्त है।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने बताया था कि MRI के परिणाम परफेक्ट आए हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें याद नहीं कि MRI किस हिस्से का किया गया था, लेकिन यह दिमाग का जरूर नहीं था, क्योंकि हाल ही में उन्होंने कॉग्निटिव टेस्ट दिया और उससे भी पूरा स्कोर हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें