फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बाइडन ने जिन आरोपियों की कम की सजा, ट्रंप ने उन्हें क्रिसमस की बधाई देने से किया इनकार, कहा- नर्क में जाओ

Thu, 26 Dec 2024 06:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ट्रंप का बयान निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सोमवार को घोषणा किए जाने के बाद आया। दरअसल, सोमवार को राष्ट्रपति बाइडन ने 37 अपराधियों की सजा को कम करने का फैसला लिया। उनकी सजा को फांसी से आजीवन कारावास में बदल दिया गया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन 37 दोषियों की शुभकामनाएं देने से इनकार कर दिया, जिनकी सजा जो बाइडन ने कम कर दी। उन्होंने अपराधियों को माफ करने के लिए बाइडन की आलोचना की।ट्रंप ने कहा कि बाइडन को कोई अंदाजा नहीं कि उन्होंने किया किया है। उन्होंने वामपंथियों पर अदालती व्यवस्था और चुनावी प्रक्रियाओं में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी देश के नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया प्लेटफर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वामपंथों को मेरी क्रिसमस, वे लगातार हमारी अदालत प्रणाली और चुनावी प्रक्रियाओं में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। वे हमेशा हमारे देश के नागरिकों के पीछे पड़े हुए हैं। उन्हें मालूम है कि यहां रहने का एकमात्र रास्ता यह है कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से माफी मांगना है, जिसे मालूम ही नहीं कि वह क्या कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "37 सबसे हिंसक अपराधियों को जे बाइडन ने माफ कर दिया। मैं इन अपराधियों को क्रिसमस की बधाई देने से इनकार करता हूं। मैं उन्हें कहूंगा कि नरक में जाओ। इन 26 दिनों में हम अमेरिका को फिर से एक बार महान देश बना देंगे। आप लोगों को क्रिसमस की बधाई।" 

ट्रंप का बयान निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सोमवार को घोषणा किए जाने के बाद आया। दरअसल, सोमवार को राष्ट्रपति बाइडन ने 37 अपराधियों की सजा को कम करने का फैसला लिया। उनकी सजा को फांसी से आजीवन कारावास में बदल दिया गया। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडन ने मौत की सजा वाले 37 लोगों की सजा कम कर रहे हैं। उन लोगों की सजा को पैरोल की संभावना के बिना फांसी से आजीवन कारावास में बदल दिया जाएगा।" अपने क्रिसमस की शुभकामनाओं में डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर, कनाडा और ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के अपने आह्वान को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें