फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Rally Shooting: राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं; भारतवंशी कमला हैरिस ने भी निंदा की

Sun, 14 Jul 2024 06:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेंसिलवेनिया (अमेरिका)

सार

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की हर तरफ कड़ी आलोचना हो रही है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं हैं। वहीं भारतवंशी और उपराष्ट्रपति ने इसे एक घृणित कृत्य बताया है। जानिए इस वारदात पर किसने क्या कहा
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पेन्सिलवेनिया की रैली में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने  जो बाइडन ने भी इस घटना पर अफसोस जताते हुए चिंता जाहिर की है। वारदात के समय अमेरिकी राज्य डेलावेयर में मौजूद बाइडन ने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। बाइडन ने कहा,’सभी एजेंसियों ने मुझे घटना के बाद जानकारी दी है। मैंने ट्रंप से बात करने की कोशिश की लेकिन वह अभी डॉक्टरों के साथ हैं और सुरक्षित हैं। इस तरह की घटना के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। हम सभी देशवासियों के लिए यह समय एकजुट रहने का है। हम इस तरह की घटनाओं को देश में होने की अनुमति नहीं दे सकते और ना ही हम ऐसा होने देंगे।
विज्ञापन

क्या यह हत्या की कोशिश थी? बाइडन बोले- अभी पूरी जानकारी नहीं
बाइडन ने कहा, 'मैं अपनी खुफिया एजेंसियों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जानी चाहिए थी, यह अमेरिका में इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप से बात कर पाऊंगा आपको सूचना दूंगा। लेकिन अभी वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या यह हत्या की कोशिश थी, तो इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि मुझे नहीं पता यह क्या था। मेरे पास अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।

हैरिस बोलीं- यह एक घृणित कृत्य है
वहीं ट्रंप की रैली में गोली चलने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम सबको इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए। हैरिस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। हमको राहत है कि इस हमले में ट्रंप को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं।'
विज्ञापन


देश की पहली भारतवंशी उपराष्ट्रपति कमली हैरिस ने कहा, 'हम ट्रंप और उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो इस संवेदनहीन गोलीबारी से घायल और प्रभावित हुए। हम संयुक्त राज्य अमेरिका की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों के आभारी हैं। जिन्होंने सही समय पर स्थिति पर काबू पाया। इस तरह की घटना के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।  हम सभी को इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि इससे अधिक हिंसा न हो।'

पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की व्यापक निंदा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेंसिल्वेनिया में उनकी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले ने पूरे देश को झंकझोर दिया है। अमेरिका में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी नेताओं ने ट्रंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सीनेट नेता चक शूमर ने कहा, पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की रैली में जो कुछ हुआ, उससे मैं डरा हुआ हूं। राहत की बात है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। हमारे देश में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

'इस वारदात से हर स्वतंत्रता-प्रेमी अमेरिकी को भयभीत होना चाहिए'
रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रहीं, निक्की हेली ने कहा, इस वारदात से हर स्वतंत्रता-प्रेमी अमेरिकी को भयभीत होना चाहिए। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के खिलाफ हिंसा को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। हम डोनाल्ड ट्रंप, पूरे ट्रंप परिवार और पेन्सिलवेनिया की रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने प्रार्थना की अपील की, मस्क बोले- ट्रंप के साथ
अरबपति अमेरिकी उद्योगपति, टेस्ला के सीईओ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि वह ट्रंप का समर्थन करते हैं। मस्क ने कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूर्ण समर्थन करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' ट्रंप के करीबी और भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अच्छी सेहत की कामना के साथ प्रार्थना करने की अपील की। 

कब और कहां हुआ हमला

विज्ञापन

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और अन्य एजेंसियां तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचीं और खुफिया एजेंसी ने उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रंप को बाहर ले जाते समय उनके समर्थकों ने मुट्ठियां बांधकर ट्रंप को हौसला दिया। ट्रंप पर यह हमला तब हुआ जब वह बटलर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जो पेंसिल्वेनिया में पिट्सबर्ग से लगभग 56 किमी उत्तर में स्थित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें