फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शांत दिखने वाले मोदी बेहद सख्त नेता': ट्रंप ने तारीफ में फिर पढ़े कसीदे, कहा- जिनपिंग सिर्फ काम के पक्के

Fri, 19 Jun 2026 06:52 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेहद मजबूत नेता बताया है। ट्रंप ने कहा कि मोदी दिखने में भले ही शांत लगते हों, लेकिन वे अपने देश के हितों के लिए बहुत सख्त हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि संकट के समय अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप , अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। ट्रंप ने उन्हें 'वेरी टफ कुकी' कहा। इसका मतलब है कि मोदी बेहद मजबूत और कड़क नेता हैं। यह बात उन्होंने एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कही। इससे ठीक दो दिन पहले दोनों नेता जी-7 समिट में मिले थे। वहां भी दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी। ट्रंप ने मोदी को देखते ही खड़े होकर हाथ मिलाया। ग्रुप फोटो में भी दोनों सबसे आगे साथ खड़े थे।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या-क्या कहा? 
इंटरव्यू में ट्रंप से उनके पसंदीदा नेताओं के नाम पूछे गए। 80 साल के ट्रंप ने तुरंत दो नाम लिए। पहला नाम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का था। दूसरा नाम भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का था। ट्रंप ने दोनों नेताओं के काम करने का तरीका भी समझाया। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग सिर्फ अपने काम और बिजनेस से मतलब रखते हैं। वहीं मोदी अपने देश के फायदे के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी देखने में बहुत भले लगते हैं। वे एक फरिश्ते की तरह दिखते हैं। लेकिन लोग उन्हें कमजोर समझने की गलती न करें। वे अंदर से बहुत सख्त हैं और व्यापार के मामले में बहुत पक्के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Gift to Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति को भेंट की कलमकारी महाभारत पेंटिंग, ब्रिजिट को दी पोचमपल्ली सिल्क स्टोल
विज्ञापन


मुसीबत में भारत का साथ देने का वादा
इस मुलाकात से भारत के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी बात सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि अगर कोई देश भारत पर हमला करता है, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। अमेरिका हर हाल में भारत की मदद के लिए आगे आएगा। ट्रंप ने साफ किया कि भारत और अमेरिका के बीच कोई लिखित रक्षा समझौता नहीं है। इसके बावजूद अमेरिका संकट में भारत के साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप ने मजाक में एक बात और कही। उन्होंने कहा कि अगर भारत में कोई नया नेता आता है, तो वे गारंटी नहीं ले सकते। लेकिन जब तक मोदी भारत के नेता हैं, अमेरिका मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
विज्ञापन


पहले भी ट्रंप पीएम मोदी की करते रहे हैं तारीफ
ये पहला मौका नहीं है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो। वह पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों का भी कई बार जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' जैसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत नेता के तौर पर बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें