फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: दिवंगत पीट रोज को माफी देने की योजना बना रहे ट्रंप, कहा- उन्हें बेसबॉल पर जुआ नहीं खेलना चाहिए था

Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

बेसबॉल के पेशेवर खिलाड़ी दिवंगत पीट रोज को खेल सट्टेबाजी के कारण एमएलबी और हॉल ऑफ फेस से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब डोनाल्ड ट्रंप उन्हें माफ करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह कुछ हफ्तों में रोज के लिए माफी पर हस्ताक्षर करेंगे। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेसबॉल के पेशेवर खिलाड़ी दिवंगत पीट रोज को माफी देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में रोज के लिए माफी पर हस्ताक्षर करेंगे। बता दें कि पीट रोज को खेल सट्टेबाजी के कारण मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) और हॉल ऑफ फेम से प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


रोज को बेसबॉल पर जुआ नहीं खेलना चाहिए था: ट्रंप
ट्रंप ने शुक्रवार रात ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट की। जिसमें लिखा, 'रोज, जिनका सितंबर में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, उन्हें बेसबॉल पर जुआ नहीं खेलना चाहिए था, बल्कि केवल अपनी टीम की जीत पर दांव लगाना चाहिए था।'

ट्रंप ने रोज के कर चोरी मामले का नहीं किया उल्लेख
हालांकि, इस दौरान ट्रंप ने रोज के कर चोरी मामले का उल्लेख नहीं किया, जिसमें उन्हें 1990 में दोषी ठहराया गया था। उस समय रोज को पांच महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी थी। 
विज्ञापन


एमएलबी ने रोज पर 1989 में लगाया था आजीवन प्रतिबंध
1989 में, एमएलबी ने रोज पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, जब एक जांच में पाया गया कि उन्होंने बेसबॉल खेलों पर दांव लगाया था, जिसमें उनकी अपनी टीम सिनसिनाटी रेड्स भी शामिल थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें