फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक फॉलोअर' पर ट्रंप की सफाई, कहा- भारत की जनसंख्या की वजह से मोदी को बढ़त

Fri, 21 Feb 2020 10:42 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक फॉलोइंग का हवाला देते हुए गुरुवार को कहा कि 1.5 अरब भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसंख्या की वजह से फेसबुक पर बढ़त हासिल है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 1.3 अरब है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने पहले दावा किया था कि फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में मोदी दूसरे स्थान पर हैं और वह खुद पहले स्थान पर हैं, इसकी जानकारी फेसबुक के कार्यकारी अध्यक्ष मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें सीधे तौर पर दी है।

ट्रंप ने लास वेगास में होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी संबोधन में कहा कि मैं अगले सप्ताह भारत जा रहा हूं और हम लोग बात कर रहे हैं। आप जानते हैं, उनके पास 1.5 अरब लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक पर दूसरे स्थान पर हैं। आप सोचिए। क्या आपको पता है कि पहले नंबर पर कौन है? ट्रंप। क्या आप विश्वास करेंगे? नंबर वन। मुझे पता चला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख लोग फॉलो करते हैं, वहीं ट्रंप को दो करोड़ 70 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि अमेरिका की कुल जनसंख्या 32 करोड़ 50 लाख है। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि उन्हें हाल ही में जुकरबर्ग ने फेसबुक पर नंबर वन (पहले स्थान) पर रहने की बधाई दी थी।

ट्रंप ने कहा कि फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग तीन सप्ताह पहले आए और उन्होंने बधाई दी। मैंने पूछा किसलिए?। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर नंबर वन होने के लिए। मैंने कहा कि यह तो अच्छा है। ट्विटर पर भी नंबर वन।

ट्रंप ने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मैंने उनसे कहा कि आपके पास 1.5 अरब लोग हैं। मेरे पास 35 करोड़ है। आपको बढ़त है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर लोकप्रियता के संबंध में खुद को पहले स्थान और नरेंद्र मोदी के दूसरे स्थान पर होने का दावा किया है। पिछले सप्ताह वह इसी तरह का दावा ट्विटर पर भी जुकरबर्ग का हवाला देते हुए कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें