अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल परीक्षण से खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने इस घटना की गंभीरता को तवज्जो नहीं दी। ट्रंप ने जी-7 शिखर बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा कि मैं इसे लेकर खुश नहीं हूं लेकिन फिर भी वह समझौते के उल्लंघन के पक्ष में नहीं हैं।
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन द्वारा एक अत्यधिक बड़े मल्टीपल रॉकेट लांचर की निगरानी के बाद ट्रंप का यह बयान आया है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षण साफ तौर पर संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है।