फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: डोनाल्ड ट्रंप ने एक और चेहरे को दिया मौका, सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन-रूस के लिए विशेष दूत नियुक्त

Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में एक और नए चेहरे को मौका दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त करने का ऐलान किया। 
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप निर्वाचित हुए हैं। वह अगले साल 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। मगर, इससे पहले वह अपनी टीम का गठन करने में जुटे हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपनी टीम में एक और नए चेहरे को मौका दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त करने का ऐलान किया। 

विज्ञापन


हम साथ मिलकर अमेरिका और विश्व को सुरक्षित करेंगे: ट्रंप
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के सहायक, यूक्रेन और रूस के लिए विशेष दूत के रूप में जनरल कीथ केलॉग को नामित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि कीथ ने एक शानदार सैन्य और पेशेवर करियर बिताया है, जिसमें मेरे पहले प्रशासन में अत्यधिक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा जिम्मेदारियां शामिल हैं। वह शुरू से ही मेरे साथ थे। हम साथ मिलकर शक्ति के जरिये शांति बनाएंगे और अमेरिका तथा विश्व को फिर से सुरक्षित करेंगे। 

कौन हैं कीथ केलॉग
कीथ केलॉग अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं। वह पहले उपराष्ट्रपति माइक पेंस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वह ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कार्यकारी सचिव और चीफ ऑफ स्टाफ भी रहे। माइकल टी. फ्लिन के इस्तीफे के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अस्थायी रूप से कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें