फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप और नाटो महासचिव की बैठक, रूस से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील; क्या बनेगी बात?

Fri, 27 Nov 2026 12:20 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका

सार

डोनाल्ड ट्रंप और नाटो महासचिव मार्क रूटे ने रूस से यूक्रेन युद्ध का विस्तार करने वाली किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की है। फ्लोरिडा में हुई मुलाकात में यूक्रेन युद्ध, ईरान संघर्ष पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नाटो महासचिव मार्क रुटे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाटो महासचिव मार्क रूटे ने फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस बैठक को 'बेहतरीन' बताया। इस दौरान उन्होंने रूस से ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की, जिससे जानबूझकर या अनजाने में यूक्रेन युद्ध का विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन


रूस ने रातभर कीव पर किया हमला
इस मुलाकात के बाद भी रूस ने रातभर कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने इसकी जानकारी दी। संयुक्त बयान में ट्रंप और रूटे ने कहा, 'यह बैठक बेहद प्रभावशाली रही। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान में चल रहा संघर्ष मुख्य चर्चा के विषय रहा। इसके अलावा हेग और अंकारा में हुए शिखर सम्मेलनों में हमारी साझा उपलब्धियों पर भी बात हुई।'

बयान में आगे कहा गया, 'हमने इस बात पर भी चर्चा की कि रूस को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए, जिससे जानबूझकर या अनजाने में युद्ध का विस्तार हो। साथ ही युद्ध का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालना भी महत्वपूर्ण है। अंत में हमने अमेरिका और पूरे नाटो में रक्षा खर्च और औद्योगिक आधार में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की।'
विज्ञापन


पुतिन से बातचीत का ट्रंप ने किया जिक्र
गुरुवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चीन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर काफी समय दिया कि वह चाहते हैं कि पुतिन पूरे यूरोप के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य आक्रामकता रोकें, ताकि रूस और यूक्रेन के बीच जल्द से जल्द समझौता हो सके।

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में चीन के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन से मुलाकात की थी।

ट्रंप ने आगे लिखा, 'मुझे वास्तव में लगता है कि इसकी प्रबल संभावना है। हर महीने हजारों लोग मारे जा रहे हैं। यह पूरी तरह से खूनखराबा है। ऐसा समझौता सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगा।' उन्होंने कहा कि बीती रात मार-ए-लागो में नाटो महासचिव मार्क रूटे से मुलाकात करना सम्मान की बात थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और मैंने उन्हें राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में जानकारी दी।

नाटो में अमेरिकी नेतृत्व पर क्या बोले रूटे?
रूटे ने भी बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यह पहले से कहीं अधिक स्पष्ट है कि मजबूत नाटो के भीतर एक मजबूत यूरोप के निर्माण के लिए अमेरिकी नेतृत्व अब भी आवश्यक है।'

रूटे ने नाटो के भीतर तनाव कम करने और ट्रंप को साथ बनाए रखने के लिए कई बार प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न देशों के नेताओं के बीच मुलाकात होना सामान्य बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें