फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: ट्रंप ने फिल्म स्टार मेल गिब्सन और सिलवेस्टर स्टेलोन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बोले- ये मेरे आंख और कान

Fri, 17 Jan 2025 10:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि जॉन वॉइट, मेल गिब्सन और सिलेवस्टर स्टेलोन, मुश्किलों से जूझ रहे, लेकिन महान हॉलीवुड के विशेष राजदूत होंगे।'
विज्ञापन
जॉन वॉइट, मेल गिब्सन और सिलवेस्टर स्टेलोन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता जॉन वॉइट, मेल गिब्सन और सिलवेस्टर स्टेलोन को हॉलीवुड के लिए अपना विशेष राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने ये भी लिखा कि हॉलीवुड मुश्किल समय से गुजर रहा है और ये तीनों उसका स्वर्ण युग वापस लेकर आएंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि जॉन वॉइट, मेल गिब्सन और सिलेवस्टर स्टेलोन, मुश्किलों से जूझ रहे, लेकिन महान हॉलीवुड के विशेष राजदूत होंगे। वे मेरे विशेष प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं देंगे और हॉलीवुड को फिर से मजबूत और बेहतर बनाएंगे।' ट्रंप ने ये भी लिखा कि 'हॉलीवुड बीते कई वर्षों में अपना काफी व्यापार खो चुका है।' ट्रंप ने लिखा कि 'ये तीनों लोग बहुत प्रतिभाशाली हैं और मेरे आंख और कान बनकर रहेंगे। जो भी वे सुझाव देंगे, उस पर अमल किया जाएगा। ये फिर से हॉलीवुड के स्वर्ण युग को वापस लाएंगे।'

हाल ही में इन अहम पदों पर भी नियुक्ति का किया था एलान
इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने अपनी व्हाइट हाउस की टीम में भी कुछ अहम नियुक्तियों का एलान किया था इनमें स्टैनले ई वुडवार्ड को राष्ट्रपति का सहयोगी और विशेष अभियोजक, रॉबर्ट ग्रैबियल जूनियर को राष्ट्रपति के नीति मामलों का सलाहकार और निकोलस एफ लूना को रणनीतिक स्टाफ का डिप्टी चीफ नियुक्त करने का एलान किया था। साथ ही विलियम ब्यू हैरिसन को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ऑपरेशन नियुक्त किया था। डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बीते नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर चुनाव में जोरदार जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें