व्हाइट हाउस की सलाहकार केलीनेन कॉनवे ने रविवार को कहा कि वह अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए अगस्त में अगस्त के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन छोड़ देंगी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, 'मैं इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस से निकल जाऊंगी।
राष्ट्रपति चुनावों से दो महीने पहले कॉनवे का छोड़कर जाना, ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि कॉनवे उनकी राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर पक्ष रखने वाली एक मजबूत प्रवक्ताओं में शामिल हैं।
कॉनवे 2016 में उनकी तीसरी अभियान प्रबंधक थीं और तब से सार्वजनिक और केबल समाचारों में ट्रंप की सबसे वफादार और मुखर वक्ताओं में से एक रही हैं। वह ऐसी पहली महिला थीं जिसने राष्ट्रपति अभियान का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया और जीत भी हासिल की।
हाल ही में कॉनवे के सुझाव और तरीके ने ट्रंप को कोरोना महामारी और उसपर व्हाइट हाउस मीडिया ब्रीफिंग में संयमित तरीके से अपना पक्ष रखने में मदद की थी।