फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michelle Bowman: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष वित्तीय नियामक बनेंगी मिशेल बोमन; ट्रंप प्रशासन ने दिए संकेत!

Thu, 13 Mar 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में एक और अहम पद पर नियुक्ति से जुड़ी सूचना सूत्रों के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट्स का दावा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गवर्नर मिशेल बोमन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व का शीर्ष वित्तीय नियामक बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप प्रशासन फेडरल रिजर्व गवर्नर मिशेल बोमन को केंद्रीय बैंक की शीर्ष वित्तीय नियामक नियुक्त करने की योजना बना रहा है। बोमन छह साल से फेड के गवर्निंग बोर्ड की सदस्य हैं। वह माइकल बार की जगह लेंगी। बोमन की नियुक्ति की खबर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्लूमबर्ग न्यूज ने दी। 
विज्ञापन


माइकल बार को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने नियुक्त किया था। 2023 के विनियामक सुधार प्रस्ताव में रिजर्व में अधिक पूंजी रखने के प्रस्ताव के बाद माइकल बड़े अमेरिकी बैंकों के निशाने पर आ गए थे। 

बोमन ने माइकल के प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
बोमन ने फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के साथ मिलकर माइकल बार के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। बोमन को ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में फेड के गवर्निंग बोर्ड में नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


अभी भी फेड के सात सदस्यीय बोर्ड में बने हैं माइकल
हालांकि, माइकल बार ने पर्यवेक्षण के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन वह अभी भी फेड के सात सदस्यीय बोर्ड में बने हुए हैं। इस स्थिति के कारण, ट्रंप को फेड के बाहर से किसी को नियुक्त करने की बजाय मौजूदा सात गवर्नरों में से एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

2017-18 में स्टेट बैंक कमिश्नर रह चुकी हैं बोमन
फेड में शामिल होने से पहले, बोमन 2017-2018 में कंसास में स्टेट बैंक कमिश्नर थीं, और इससे पहले वे एक स्थानीय बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी थीं। उन्होंने वाशिंगटन में फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में भी काम किया है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें