फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवल ऑफिस में बर्गर ऑर्डर: ट्रंप ने खुद खोली मैकडॉनल्ड्स स्टंट की पोल, कहा- जीतने के लिए करना पड़ता है ये सब

Sun, 19 Apr 2026 03:43 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चर्चित 'नो टैक्स ऑन टिप्स' नीति की पहली सालगिरह पर व्हाइट हाउस में मैकडॉनल्ड्स का बर्गर मंगवाकर एक नया सियासी ड्रामा रचा। हालांकि, चंद दिनों बाद ही खुद ट्रंप ने इस स्टंट को ओछा और शर्मनाक बता दिया है।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति (स्क्रीनग्रैब) - फोटो : @WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राजनीति में प्रतीकवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। अपनी सरकार की 'नो टैक्स ऑन टिप्स' यानी बख्शिश पर टैक्स नहीं नीति का एक साल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मैकडॉनल्ड्स के बर्गर मंगाए। खास बात यह रही कि यह डिलीवरी किसी आम राइडर ने नहीं, बल्कि अर्कांसस से आईं उनकी कट्टर समर्थक और डोरडैश ड्राइवर शेरोन सिमंस ने की।
विज्ञापन



 

'जीत के लिए करना पड़ता है यह सब'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राजनीति में हमें ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं, ये थोड़ी शर्मनाक होती हैं। थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि अच्छी-खासी शर्मनाक, लेकिन हम ये करते हैं और फिर भारी बहुमत से जीतते भी हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि ओवल ऑफिस में शेरोन का आकर बर्गर देना थोड़ा 'टैकी' यानी ओछा था, लेकिन चुनावी कैंपेन की रणनीति में ऐसे पागलपन की जरूरत होती है।

ट्रंप ने पुराने स्टंट्स की दिलाई याद
ट्रंप ने इस दौरान 2024 के अपने चुनावी स्टंट्स का भी जिक्र किया। तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर फ्रेंच फ्राइज तलने और सेफ्टी वेस्ट पहनकर कचरा ढोने वाली गाड़ी में बैठने को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने कहा कि भले ही ये चीजें देखने में अजीब लगें, लेकिन मतदाताओं के बीच अपनी बात पहुंचाने का यह सबसे कारगर तरीका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ‘अनुमति दी थी, फिर हमला क्यों?’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने ऐसे लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या-क्या?

सोशल मीडिया पर विवाद शुरू
इस बीच सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल, डिलीवरी देने वाली शेरोन सिमंस कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। उन्होंने जुलाई में कांग्रेस के सामने इसी नीति के पक्ष में गवाही दी थी, जहां उन्होंने खुद को नेवादा की निवासी बताया था। अब अचानक उनके अर्कांसस से डीसी आकर डिलीवरी करने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


डोरडैश के प्रवक्ता जूलियन क्राउली ने कहा, 'कोई यह दावा नहीं कर रहा कि यह एक नेचुरल डिलीवरी थी। यह पूरी तरह से एक नियोजित इवेंट था। शेरोन कोई एक्टर नहीं हैं, वह वाकई एक ड्राइवर हैं। उन्होंने अपनी पसंद की नीति का समर्थन करने के लिए इसमें हिस्सा लिया।' व्हाइट हाउस का दावा है कि इस नई टैक्स नीति की वजह से शेरोन जैसे कामगारों को सालाना लगभग 11,000 डॉलर की बचत हुई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें