फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

US Election 2020: 1992 के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव हारने वाले पहले राष्ट्रपति बन सकते हैं ट्रंप

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर यह चुनाव हार जाते हैं तो वह पिछले तीन दशक के पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे जिसे दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले साल 1992 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल करने में नाकाम साबित हुए थे, जब उनके विपक्षी डेमोक्रेट उम्मीदवार बिल क्लिंटन ने जीत हासिल की थी। 

बता दें कि जॉर्ज बुश के बाद और डोनाल्ड ट्रंप से पहले अमेरिका को तीन राष्ट्रपति मिले हैं और इन तीनों ने ही अपने-अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए हैं। इन राष्ट्रपतियों में बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश (जूनियर) और बराक ओबामा का नाम शामिल है। बता दें कि अमेरिका के पिछले 100 साल के इतिहास में केवल चार राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं जो दूसरी बार चुनाव जीतने में असफल रहे हैं। 

आगे पढ़िये इन चार राष्ट्रपतियों के बारे में, जो अपने दूसरे कार्यकाल के लिए जीत नहीं पाए।

जॉर्ज डब्ल्यू बुश
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 1992 में हुआ चुनाव साल 1968 में शुरू हुए रिपब्लिकन शासन का अंत साबित हुआ था। इस चुनाव में बिल क्लिंटन ने बुश को हरा कर सत्ता हासिल की थी। इस चुनाव में बुश की अप्रूवल रेटिंग 89 फीसदी थी और उनके दोबारा चुने जाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, क्लिंटन को 370 इलेक्टोरल वोट के साथ 43 फीसदी मत मिले थे। वहीं, बुश को केवल 168 इलेक्टोरल वोट और 37.3 फीसदी मत मिले थे। 

जिमी कार्टर
डेमोक्रेट जिमी कार्टर को साल 1980 में हुए चुनाव में रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन के सामने हार का सामना करना पड़ा था। रोनाल्ड रीगन के लिए यह बहुत बड़ी जीत थी। उन्हें 50.7 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। तब, 69 वर्षीय रीगन पहली बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे अधिक आयु के व्यक्ति थे। बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था। ट्रंप 70 वर्ष की आयु में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 

जेराल्ड फोर्ड
साल 1976 में रिपब्लिकन जेराल्ड फोर्ड को जिमी कार्टर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 1974 में वाटरगेट कांड के बाद जब तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब उप राष्ट्रपति फोर्ड को राष्ट्रपति पद पर नियुक्त किया गया था। इस तरह से वह अमेरिकी इतिहास के इकलौते राष्ट्रपति बन गए जिन्हें कभी इलेक्टोरल वोट के माध्यम से नहीं चुना गया। 

हर्बर्ट हूवर
रिपब्लिकन राष्ट्रपति हरबर्ट हूवर को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने साल 1932 के चुनाव में हराया था। इस चुनाव में रूजवेल्ट को बड़ी जीत हासिल हुई थी, क्योंकि उस वक्त अमेरिका काफी तनाव से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next