फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Brazil Ties: ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सफल मुलाकात, व्यापार-टैरिफ के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Fri, 08 May 2026 12:51 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के बीच व्यापार और टैरिफ पर सफल बातचीत हुई। ट्रंप ने लूला को प्रतिभाशाली नेता बताया। अब दोनों देशों के प्रतिनिधि जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आने वाले महीनों में व्यापारिक रिश्तों को सुधारने के लिए और बैठकें होने की संभावना है।
विज्ञापन
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति को एक बहुत ही प्रतिभाशाली नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई है। इस बैठक का मुख्य केंद्र व्यापार और विशेष रूप से टैरिफ यानी शुल्क से जुड़े मुद्दे रहे। ट्रंप ने इस मुलाकात को बहुत सफल बताया और कहा कि बातचीत का माहौल काफी सकारात्मक रहा।
विज्ञापन


बैठक के बाद अब दोनों देशों के प्रतिनिधि जल्द ही एक साथ बैठेंगे। वे व्यापार से जुड़े कुछ खास और जरूरी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने यह भी साफ किया है कि आने वाले महीनों में जरूरत के हिसाब से और भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस पहल का मकसद अमेरिका और ब्राजील के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें