फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greenland: ग्रीनलैंड पहुंचे ट्रंप जूनियर, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कही थी द्वीप को खरीदने की बात

Tue, 07 Jan 2025 08:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक (ग्रीनलैंड)।

सार

Greenland: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर आज ग्रीनलैंड पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात कह चुके हैं। 
विज्ञापन
ग्रीनलैंड पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर। - फोटो : एक्स/डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर मंगलवार को ग्रीनलैंड पहुंचे। उनके इस निजी दौरे से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि आने वाला अमेरिकी प्रशासन ग्रीनलैंड को अपने अधीन कर सकती है। ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक स्वशासी क्षेत्र है। डेनिश के सरकारी मीडिया की खबरों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर का विमान ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में उतरा। राजधानी नूक एक बर्फील जगह है, जहां करीब 57 हजार लोग रहते हैं। 

विज्ञापन


एक बयान में ग्रीनलैंड की सरकार ने कहा कि ट्रंप जूनियर का निजी दौरा है, न कि आधिकारिक दौरा। उनका ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। ग्रीनलैंड के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव मिनिंगुआक क्लेस्ट ने बताया कि अधिकारियों को सूचित किया गया है कि ट्रंप जूनियर करीब चार से पांच घंटे के लिए ग्रीनलैंड में रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप जूनियर के दल ने सरकार से किसी भी आधिकारिक बैठक का अनुरोध नहीं किया है और न ही ग्रीनलैंड की सरकार ने बैठक का अनुरोध किया। 
 
 
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की दौड़ के दौरान ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की इच्छा जताई थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया खाते पर भी लिखा था- ग्रीनलैंड एक अद्भुत जगह है। यदि यह हमारे देश का हिस्सा बनता है, तो यहां के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। हमें इसे सुरक्षित रखेंगे और दुनिया से बचाएंगे। ग्रीनलैंड को दोबारा महान बनाओ (मेक ग्रीनलैंड ग्रेट अगेन)।  डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी ग्रीनलैंड को खरीदने की बात की थी। पिछली बार जब उन्होंने डेनमार्क के लिए अमेरिकी राजदूत का चयन किया था, तो कहा था, ग्रीनलैंड का स्वामित्व और नियंत्रण दुनियाभर में स्वतंत्रता और अमेरिकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


ग्रीनलैंड, डेनमार्क का हिस्सा होने के बावजूद एक स्वशासी क्षेत्र है। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूटे बुरुप एगेडे ने भी डेनमार्क से स्वतंत्रता की बात की थी और नए साल के संबोधन में कहा था कि यह ग्रीनलैंड को अपने औपनिवेशिक अतीत से मुक्त करने का एक तरीका हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनने में कोई रुचि नहीं है और यह द्वीप बिकाऊ नहीं है। 

ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यह अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के बीच स्थित है और इसका 80 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। यहां एक बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें