फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US New Tariff: किसानों की शिकायत पर भड़के ट्रंप, भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर नए टैरिफ लगाने के संकेत

Tue, 09 Dec 2025 06:45 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक पर नए टैरिफ लागू कर सकते हैं। ट्रंप ने अमेरिकी किसानों की शिकायत के बाद नए टैरिफ के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आयातित फर्टिलाइजर (खाद) पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। यह बयान तब आया, जब व्हाइट हाउस में उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की नई सहायता का एलान किया। ट्रंप ने दावा किया कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आने वाला चावल अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन


नया टैरिफ लगाने वाले हैं ट्रंप!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि आयात पर नए टैरिफ लगाने के स्पष्ट संकेत दिया है। जिसमें साफ तौर पर भारतीय चावल और कनाडाई खाद शामिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का यह संकेत अमेरिकी किसानों की शिकायत के बाद आया है, जिसके बाद ट्रंप नए टैरिफ लागू कर सकते हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित गोलमेज बैठक में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि सरकार उन दावों की जांच करेगी कि देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत वाला चावल डंप कर रहे हैं।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के नए समर्थन पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आयात घरेलू उत्पादकों के लिए चुनौती बन रहा है और उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने की अपनी मंशा दोहराई। कनाडा से आने वाले खाद को लेकर भी ट्रंप ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उस पर “बहुत कड़े टैरिफ” लगाए जाएंगे ताकि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन


अमेरिकी किसानों की शिकायत के बाद एक्शन!
अमेरिकी किसान लगातार बढ़ती लागत और विदेशी आयात के दबाव की शिकायत कर रहे हैं। चुनावी समर्थन आधार माने जाने वाले किसानों को साधने के लिए ट्रंप प्रशासन लगातार नई नीतियों पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका में भारतीय चावल की कथित डंपिंग पर "ध्यान" देंगे। किसानों ने चावल की गिरती कीमतों की ओर इशारा करते हुए दावा किया है कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आयात उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

ट्रंप ने कहा , "उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। मेरा मतलब है, मैंने यह सुना है, मैंने यह दूसरों से सुना है। आप ऐसा नहीं कर सकते।" उन्होंने स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कनाडा से आने वाले उर्वरक पर संभावित टैरिफ उपायों का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, "काफी मात्रा में उर्वरक कनाडा से आता है, इसलिए अगर हमें जरूरत पड़ी तो हम उस पर बहुत कड़े टैरिफ लगाएंगे, क्योंकि इसी तरह आप यहां मजबूती चाहते हैं।"

ये भी पढ़ें: MEA: 'देशवासियों को सस्ती दरों पर ऊर्जा देना सरकार की प्राथमिकता', रूस से आपूर्ति पर विदेश मंत्रालय की दो टूक
विज्ञापन


भारत और कनाडा दोनों के साथ व्यापार वार्ताएं फिलहाल किसी बड़े समाधान के बिना जारी हैं। इस साल की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन भारत पर 50% तक टैरिफ लगा चुका है। इस सप्ताह एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आ रहा है, हालांकि किसी बड़ी प्रगति की संभावना कम मानी जा रही है। कनाडा के साथ भी ट्रंप पहले कई बार व्यापार समझौते की शर्तों की समीक्षा की धमकी दे चुके हैं। हालिया बयान इस दिशा में फिर से तनाव बढ़ने का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें