फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आने से पहले ट्रंप ने दिए संकेत, दोनों देशों के बीच हो सकता है बड़ा व्यापार समझौता

Fri, 21 Feb 2020 01:07 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौते को लेकर दोनों देशों के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा से कुछ दिन पहले गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच बेजोड़ व्यापार समझौता हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं।

इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हम इसकी प्रक्रिया धीमी गति से या चुनाव के बाद करें, ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हम तभी समझौता करेंगें जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है।
 

भारत हमारे व्यापार को प्रभावित कर रहा, मोदी के साथ बातचीत करेंगे 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऊंचे शुल्क के साथ भारत कई सालों से अमेरिका के व्यापार को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को कोलराडो में 'कीप अमेरिका ग्रेट' रैली में कहा कि मैं अगले हफ्ते भारत जा रहा हूं और हम व्यापार पर बात करने वाले हैं। वह हमें कई सालों से बहुत बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।

ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों के सामने कहा कि वह वास्तव में मोदी को वह पसंद करते हैं और वे आपस में व्यापार पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम थोड़ी साधारण बातचीत करेंगे, थोड़ी व्यापार पर बातचीत करेंगे। यह हमें बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वह हम पर शुल्क लगाते हैं और भारत में यह दुनिया की सबसे अधिक दरों में से एक है।
 

ट्रंप ने इससे पहले कहा था व्यापार समझौता अभी नहीं

इससे पहले भारत दौरे से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ व्यापार सौदा अभी नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि हम भारत के साथ एक व्यापार सौदा कर सकते हैं, लेकिन अभी नहीं, मैं इस बड़े सौदे को बाद के लिए बचा रहा हूं।

हमारे साथ भारत ने नहीं किया बहुत अच्छा व्यवहार

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया था कि क्या वह भारत दौरे से पहले व्यापार पर कोई समझौता करेंगे, तो उन्होंने कहा कि भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता तो होगा, हम यह जरूर करेंगे। लेकिन पता नहीं चुनाव से पहले यह हो पाएगा या नहीं। हमारे साथ भारत ने बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें