फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'मैंने खुद को माफ नहीं किया था', राष्ट्रपति के तौर पर पहले इंटरव्यू में ट्रंप का बाइडन पर तंज

Thu, 23 Jan 2025 03:43 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो बाइडन की नीति, 2020 में उनकी दलील जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। साथ ट्रंप ने कैपिटल दंगाइयों का बचाव भी किया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार दिए इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की खुब आलोचना की। उन्होंने बाइडन द्वारा अपने परिवार और अधिकारियों को क्षमादान देने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने पहले कार्यकाल के अंत में खुद को क्षमादान देने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। 
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ओवल ऑफिस में वापसी के बाद कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने कहा कि यह बहुत काम था, लेकिन उन्हें लगता था कि वहां नहीं रहना चाहिए था। साथ ही 2020 चुनाव में धोखाधड़ी के अपने दावों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वह जीतते, तो देश की स्थिति बेहतर होती। उन्होंने कहा कि अमेरिकी समस्याओं का समाधान संभव है, बस समय, प्रयास और धन की जरूरत है। 

2020 के चुनाव की दोहराई दलील
2020 के चुनावों के बारे में अपनी दलील को फिर से दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते, तो कई समस्याएं जैसे मुद्रास्फीति, अफ़गानिस्तान की आपदा, इस्राइल में मारे गए लोग और यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान संभव है, लेकिन इसके लिए समय, प्रयास और धन की जरूरत है। अगर वे अगले चुनाव में नहीं जीतते, तो उन्हें यकीन है कि देश हमेशा के लिए खो जाएगा।
विज्ञापन


अवैध अप्रवास के मुद्दे पर भी बोले ट्रंप
इसके साथ ही अवैध अप्रवास के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अभयारण्य शहरों को संघीय निधि से वंचित कर सकते हैं, जो अप्रवास कानून को लागू करने में मदद नहीं करते। उन्होंने कहा कि कुछ समुदायों में इन शहरों को खत्म करने की मांग है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने आगे 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल दंगाइयों के लगभग 1,500 लोगों को माफ़ी दिए जाने का भी बचाव किया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि  इस दंगे को लेकर दोषी करार लोगों में ज़्यादातर लोग बिल्कुल निर्दोष थे। 

टिकटॉक के मुद्दें पर भी बोले ट्रंप
अमेरिका में बाइडन प्रशासन के दौरान टिकटॉक मुद्दे की बढ़ती गंभीरता को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि चीन में बनी चीजों के बारे में लोग बहुत कुछ नहीं कहते, जबकि टिकटॉक को लेकर सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि युवा लोग टिकटॉक पर पागलपन भरे वीडियो देखते हैं, तो चीन के लिए उनकी जासूसी क्यों जरूरी होगी? 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें