US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि रूस पर हमला करने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई देश हमलावर (जैसे रूस) पर हमला नहीं कर सकता, तो वो जंग नहीं जीत सकता।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन को अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि रूस पर हमला करने का मौका भी मिलना चाहिए। पहले वो शांति की बात करते थे, लेकिन अब उनका रवैया थोड़ा बदल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कोई देश हमलावर (जैसे रूस) पर हमला नहीं कर सकता, तो वो जंग नहीं जीत सकता। यह वैसा ही है, जैसे कोई खेल की टीम जो सिर्फ बचाव करती है, लेकिन खेल में आगे नहीं बढ़ सकती – वह कभी नहीं जीत सकती। बाइडन ने यूक्रेन को सिर्फ बचाव करने दिया, जवाब देने नहीं दिया। और देखो क्या हुआ? अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी नहीं होता। अब आगे बहुत कुछ होने वाला है।
ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मुलाकात की, लेकिन उस मुलाकात से कोई बड़ा हल नहीं निकला। बाद में उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की और कहा कि अगर सब सही रहा, तो अमेरिका, रूस और यूक्रेन तीनों देशों की एक साथ बैठक हो सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह स्थायी शांति चाहते हैं, न कि सिर्फ थोड़े समय के लिए।
ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपने सैनिक नहीं भेजेगा। लेकिन यूरोपीय देश (जैसे जर्मनी, फ्रांस आदि) शायद यूक्रेन में सैनिक भेजने के लिए तैयार हैं, ताकि उसकी सुरक्षा की गारंटी दी जा सके। अमेरिका दूसरी तरह से मदद कर सकता है।
रूस को यह बात पसंद नहीं है कि दूसरे देश यूक्रेन की सुरक्षा तय करें। रूस चाहता है कि अगर सुरक्षा की कोई बात हो, तो उसमें उसकी भी मंजूरी जरूरी हो। इसी बीच, रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के मुकाचेवो शहर में एक अमेरिकी कंपनी की फैक्ट्री पर मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में 15 लोग घायल हुए और फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ।