फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया

Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है। हालांकि उनके इस दावे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब एक बार फिर ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है और कहा है कि होर्मुज पर अमेरिकी सेना का कब्जा है। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने ये दावा क्यों किया है। 
विज्ञापन
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के चलते पूरी दुनिया में तेल संकट गहराया हुआ है और वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ गई है। पूरी दुनिया में इस युद्ध का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़बोलापन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र पर अमेरिकी सेना का कब्जा है न कि ईरान का। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ईरान की सेना के तबाह होने का दावा किया। 
विज्ञापन


ट्रंप का दावा- होर्मुज पर ईरान नहीं बल्कि अमेरिकी सेना का कब्जा
सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।'

ट्रंप ने कहा, 'ये सफलता इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना नियंत्रित करती है न कि ईरान। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। ईरान खत्म हो चुका है।'
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान पर जोरदार हमले की बात कही
ट्रंप जहां ईरानी सेना के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से अभी भी अमेरिका और इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए थे। जिससे दोनों देशों के बीच जारी अस्थायी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने जा रहा है। एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था। हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें