फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: यूक्रेन को मिली अस्थायी राहत? ट्रंप का बयान- पुतिन एक हफ्ते के लिए कीव पर हमले रोकने के लिए तैयार

Fri, 30 Jan 2026 01:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम के लिए बातचीत जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान ने चौंकाया है। दरअसल उन्होंने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन पर एक हफ्ते तक कोई हमला न करने को कहा है। ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन भी इसके लिए तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक हफ्ते के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले ने करने को कहा है क्योंकि यूक्रेन में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रूसी हमले के चलते यूक्रेन के कई शहरों के अहम ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और देशभर में लोग बिना बिजली और गर्मी के रहने को मजबूर हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि पुतिन इसके लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी तक रूस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- पुतिन अस्थायी संघर्ष विराम के लिए तैयार
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने निजी तौर पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा है कि वे कीव और अन्य शहरों-कस्बों पर अगले एक हफ्ते तक हमले न करें क्योंकि अभी यूक्रेन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन ने उनकी बात मान ली है। हालांकि रूस की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

रूस के ड्रोन हमले जारी
  • गुरुवार को रूस के एक ड्रोन हमले में यूक्रेन के जापोरिजिया इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर बातचीत चल रही है। जापोरिजिया में हुए हमले में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान हुआ और इमारत में आग लग गई। 
  • जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी खुफिया विभाग की रिपोर्ट्स से पता चला है कि रूस बड़े हवाई हमले के लिए हथियार इकट्ठे कर रहा है। इससे पहले रूस ने 800 ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। उस हमले में यूक्रेन की पावर ग्रिड को भी निशाना बनाया गया था।
  • जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस का हर एक हमला दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। 
  • रूस के हमले के चलते यूक्रेन के बिजली नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते कई लोगों को पानी, हीटर और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। 
  • यूक्रेन के मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी की शुरुआत में यूक्रेन में भीषण ठंड पड़ने की आशंका है। 
ये भी पढ़ें- US: ट्रंप बोले- वेनेजुएला जा सकेंगे अमेरिकी, वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र फिर खोलने का निर्देश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें