अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते ‘बहुत अच्छे’ हैं। इन रिश्तों को और मजबूत करने के लिए दोनों ही देशों की बीच काफी कुछ चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत दौरे का निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और कहा कि वह आने वाले दिनों में भारत का दौरा करेंगे।
भारत के साथ कारोबारी सौदे पर व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ काफी कुछ हो रहा है। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध है। हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ नहीं बताया। ट्रंप ने कहा कि मोदी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने सितंबर में हुए हाऊडी मोदी का भी जिक्र किया। उन्हों कहा कि कार्यक्रम काफी शानदार था।