फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की चुनाव समिति ने ‘मेल-इन-बैलट’ नियम में बदलावों को कोर्ट में दी चुनौती

Mon, 28 Sep 2020 01:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव अभियान समिति ने ‘मेल-इन-बैलट’ नियमों में हुए बदलावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव समिति और रिपब्ल्किन नेशनल कमेटी ने नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव अधिकारियों को ‘मेल-इन-बैलट’ नियमों में हुए बदलावों को लागू करने से रोकने के लिए संघीय अदालत में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


इस याचिका में दावा किया गया है कि राज्य के चुनाव बोर्ड द्वारा अपनाई गई नई व्यवस्था से चुनाव के दौरान मतदान न कर पाने वालों को बाद में बिना उचित सत्यापन के मतदान का मौका मिलेगा, जिससे धांधली होने की संभावना है।


नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव बोर्ड ने कुछ दिन पहले नए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके तहत मेल के जरिये मतदान करने वाले मतदाताओं को नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतपत्र भरने के दबाव का सामना करने की जगह कम जानकारी देकर मतदान करने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें