फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कौन हैं डग कॉलिन्स जिन्हें ट्रंप ने बनाया वेटरन्स अफेयर्स सेक्रेटरी; इराक युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

Fri, 15 Nov 2024 08:14 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राषट्रपति ट्रंप और डग कोलिन्स - फोटो : X/@RepDougCollins
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के पूर्व कांग्रेसमैन डग कॉलिन्स को यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स के लिए सचिव के रूप में नामित किया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने जारी किया बयान
डग कोलिन्स को नामित करते हुए ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि उनके नाम का एलान करते हुए मुझे खुशी हो रही है। डग खुद एक वेटरन हैं। वे यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स रिजर्व कमांड में पादरी के रूप में हमारे देश की सेवा करते हैं। वे  और इराक युद्ध में हमारे देश के लिए लड़े थे। हमें सेना में अपने बहादुर पुरुषों और महिलाओं का ख्याल रखना चाहिए, और डग हमारे सक्रिय ड्यूटी सर्विसमेम्बर्स, वेटरन्स और सैन्य परिवारों के लिए एक अच्छे वकील साबित होंगे। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें वह समर्थन मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। 

 कोलिन्स ने जताया ट्रंप का आभार
वहीं, कोलिन्स ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस पद को पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे नायक सर्वोत्तम देखभाल और समर्थन के पात्र हैं। हम वीए में नियमों को सुव्यवस्थित करने और उनमें कटौती करने, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करेंगे कि सभी को उनके द्वारा अर्जित लाभ मिले। इसके साथ ही हम वीए को उन लोगों के लिए काम करने लायक बनाएंगे जिन्होंने हमारे लिए लड़ाई लड़ी। हमारे दिग्गजों की मदद करने और उन्हें विश्व स्तरीय देखभाल देने का समय आ गया है जिसके वे हकदार हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं डग कॉलिन्स
डग कॉलिन्स को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है और जब ट्रंप के पिछले कार्यकाल में उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की गई थी, उस वक्त भी कॉलिन्स ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया था। ट्रंप प्रशासन के कई अन्य नेताओं की तरह कॉलिन्स की भी सैन्य पृष्ठभूमि रही है और वे अमेरिकी नौसेना और वायु सेना रिजर्व में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2008 में इराक में भी तैनात रहे। सेना से रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक जीवन में भी उनका लंबा अनुभव है। वे चार बार जॉर्जिया से अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के लिए चुने जा चुके हैं। वे न्यायिक समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और अपनी इस भूमिका में उन्होंने रूसी हस्तक्षेप के मामले में ट्रंप का खूब बचाव किया था। कॉलिन्स जॉर्जिया की विधानसभा में भी सदन के नेता रह चुके हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें