फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग पर देरी के लिए नैंसी पेलोसी पर बोला हमला

Mon, 23 Dec 2019 05:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग पर देरी के लिए संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर एक बार फिर हमला बोला है। ट्रंप ने दावा किया कि पेलोसी महाभियोग के लिए उन पर लगाए गए आरोपों को सीनेट को भेजने में देरी कर रही हैं, जिससे रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट में इसकी सुनवाई में देरी होने की आशंका है।

विज्ञापन


टर्निंग प्वाइंट यूएसए की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘यह उचित नहीं है। पेलोसी और उनकी पार्टी संविधान का उल्लंघन कर रही है। पेलोसी ने अब तक महाभियोग के आरोपों संबंधी जानकारी सीनेट को नहीं भेजी है। इसका मकसद यह हो सकता है कि सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को अपना पक्ष मजबूत करने का समय मिल सके।’ 

बता दें कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा से पास हो चुका है और यह सीनेट में भेजा जाना है। ट्रंप महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के इतिहास में तीसरे राष्ट्रपति हैं। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने यहां जांच शुरू करने का दबाव बनाया था। बिडेन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंद्वी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें