फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन विवाद: ट्रंप ने ईरान पर दी सैन्य कार्रवाई की इजाजत, बाद में बदला फैसला

Fri, 21 Jun 2019 11:42 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिकी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। ट्रंप ने गुरुवार को हुई एक बैठक में ईरान पर सैन्य कार्रवाई की मंजूरी दे दी लेकिन, अचानक उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार शाम 7 बजे व्हाइट हाउस में ट्रंप ने शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया जिसमें ईरान पर हमले की योजना पर भी चर्चा हुई। 

जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी सेना के ठिकानों जैसे रडार और मिसाइल बैटरी यूनिटों पर हमले की मंजूरी दी थी। लेकिन, हमले से ठीक पहले ट्रंप ने अपने फैसले को पलट दिया। ट्रंप प्रशासन द्वारा मध्य-पूर्व के देशों में की गई तीसरी सैन्य कार्रवाई को अगले आदेश के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमले की योजना को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना विचार बदला या फिर जरूरी सैन्य साजोसामान और रणनीति को बनाने के लिए इसे टाल दिया गया है। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि हमला अभी भी किया जा सकता है या फिर इसे हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन गिराए जाने को लेकर ईरान को खुली चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।’ ट्रंप की इस कम अक्षरों वाली चेतावनी को बड़ी कार्रवाई का इशारा माना जा रहा है।
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका तनाव का भारत पर पड़ा असर

प्रतीकात्मक - फोटो : डेमो
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क एयरपोर्ट से मुंबई के बीच उड़ानें निलंबित कर दी है। क्योंकि अमेरिका से मुंबई के लिए विमान ईरान के हवाईक्षेत्र से आते हैं। अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि  ईरान द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि उड़ानें कब तक निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें