फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: बाइडन के खिलाफ आक्रामक ट्रंप, कहा- दुनियाभर में उलझे रहे, अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर पाए

Mon, 20 Jan 2025 11:24 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

नये राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कई साल तक एक उग्र और भ्रष्ट शासन नागरिकों से ताकत और उनकी संपत्ति हासिल करती रही है। यह नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि बाइडन ने अपने कार्यकाल में कानून का गलत इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पहले भाषण में ट्रंप ने बाइडन सरकार को घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के जज, ट्रंप का पूरा कैबिनेट, उनका परिवार के साथ-साथ तमाम देशों के शीर्ष प्रमुख और कई टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण में मौजूद सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू हो रहा है। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले भाषण से जो बाइडन के खिलाफ हमला करना शुरू कर दिया है। उन्होने कहा कि बाइडन ने अपने कार्यकाल में कानून का गलत इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


 

ट्रंप ने जताया सभी का शुक्रिया, कहा- न्याय का तराजू संतुलित रहेगा
आप सबका बहुत शुक्रिया। सभी का बहुत शुक्रिया। उपराष्ट्रपति, सभी पूर्व राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस। अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू होता है। इस दिन के बाद से हमारा देश उभरेगा और पूरी दुनिया में चमकेगा। यह हर देश के लिए जलन का कारण बनेगा। ट्रंप प्रशासन के हर दिन मैं हर वक्त अमेरिका फर्स्ट की नीति पर काम करुंगा। हमारी स्वयतत्ता जारी रहेगी। न्याय का तराजू संतुलित रहेगा। 

ट्रंप ने कहा कि हमारे प्राथमिकता आजाद, संपन्न देश खड़ा करने की होगी। अमेरिका जल्द ही काफी ज्यादा बेहतर स्थिति में होगा। एक बदलाव की हवा देश में बह रही है। अमेरिका के पास इस मौके को पकड़ने का जबरदस्त अवसर है।

बाइडन के कार्यकाल की आलोचना की 
नये राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस क्षण से अमेरिका का पतन समाप्त हो गया है। हालिया चुनाव सभी विश्वासघातों को जवाब के साथ लोगों को उनका विश्वास, उनकी संपत्ति, उनका लोकतंत्र और वास्तव में उनकी स्वतंत्रता वापस देने का जनादेश है। कई साल तक एक उग्र और भ्रष्ट शासन नागरिकों से ताकत और उनकी संपत्ति हासिल करती रही है। यह नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं। 

उन्होंनें कहा कि मैं राष्ट्रपति के तौर पर लौट रहा हूं। अमेरिका के पास इस मौके को फिर से हासिल करने का मौका है। लेकिन हमें अपने सामने आने वाली चुनौतियों का ईमानदारी से सामना करना होगा। ऐसी कई चुनौतियां हैं, लेकिन हम इन्हें खत्म कर देंगे। देश में बदलाव की लहर चल रही है। अमेरिका के पास इस अवसर को पहले से कहीं बेहतर तरीके से भुनाने का मौका है। 

बाइडन सरकार नागरिकों की सुरक्षा में नाकाम रही
ट्रंप ने कहा कि हमारे पास एक ऐसी सरकार थी जो एक आसान से घरेलू संकट तक का प्रबंधन नहीं कर पाई। इस दौरान वह दुनियाभर में घटनाक्रमों में उलझी रही। अमेरिकी सरकार अमेरिका के कानून का पालन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा में नाकाम रही, लेकिन हमारे यहां खतरनाक अपराधियों को सुरक्षा दी गई, जो कि ज्यादातर जेल और दिमागी बीमारियों से जुड़े संस्थानों से भागे थे। वे दुनियाभर से अवैध तरह से अमेरिका में आए थे।

राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारे पास अब तक जो सरकार थी, वह विदेश में सीमाओं की रक्षा के लिए असीमित संसाधन-फंडिंग लगाती थी, लेकिन अमेरिका की सीमा और यहां रहने वाले अपने ही लोगों की रक्षा से इनकार करती थी। हमारी सरकार अब इमरजेंसी के दौरान भी अहम सेवाएं नहीं दे सकती। चक्रवाती तूफान की बात हो या लॉस एंजेलिस में आग की, जो कि अभी भी तबाही मचा रही है। इससे सबसे अमीर और ताकतवर लोगों के घर तबाह हो गए। हम ऐसा नहीं होने दे सकते।'
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास एक स्वास्थ्य प्रणाली है, जो कि आपदा के समय कोई काम नहीं कर सकता, जबकि हम दुनिया में सबसे ज्यादा रकम खर्च करते हैं। हमारी शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, जिसमें शिक्षकों और बच्चों को कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। अब यह सब बदल जाएगा और बहुत तेजी से बदलेगा।

किसी को भी अपना फायदा नहीं उठाने देंगे- ट्रंप
हमारी सरकारों में हम किसी को भी अपना फायदा नहीं उठाने देंगे। हमारी सुरक्षा फिर से हासिल की जाएगी। न्याय मंत्रालय को पक्षपाती, जहरीला और हिंसक हथियार बनाने की कोशिश को खत्म किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता एक गौरवशाली, संपन्न और आजाद देश बनाने की होगी। अमेरिका जल्द ही ज्यादा महान, मजबूत और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगा। 
विज्ञापन

ट्रंप के भाषण की मुख्य बातें
  • ट्रंप ने कहा, मैक्सिको में ही रहो की नीति लागू करेंगे।
  • अदालतों में संविधान के आधार पर निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करेंगे।
  • सरकारी सेंसरशिप खत्म करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।
  • अमेरिका में सभी अवैध प्रवेश तत्काल रोका जाएगा। प्रवेश करने वालों को पकड़ो और फिर छोड़ दो की नीति बदलेंगे।
  • आज से ही राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल लागू।
  • देश की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित, इस सीमा पर सेना भेजी जाएगी।
  • महंगाई को थामने के लिए अपने मंत्रिपरिषद को निर्देश जारी करूंगा।
  • अमेरिका का सुनहरा दौर फिर आरंभ हो गया है।
  • विदेशी संगठित गिरोहों को आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा।
  • पनामा नहर वापस लेंगे। यह नहर पनामा को सौंपने का फैसला बेवकूफी भरा था। अमेरिकी जहाजों से इस नहर से गुजरने पर ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है।
  • मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें