फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सता रहा हार का डर, नए मैनेजर को सौंपी चुनाव प्रचार की कमान

Thu, 16 Jul 2020 07:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में चार महीने से भी कम का समय बचा है। मगर कोरोना वायरस के कहर और लगातार कम होती लोकप्रियता के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार का डर सता रहा है। इसी वजह से बुधवार को उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान नए मैनेजर को सौंप दी। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बिल स्टेपियन को ट्रंप प्रचार अभियान के प्रबंधक की भूमिका दी गई है।' दरअसल चुनाव पूर्व रुझान ट्रंप के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। 

स्टेपियन ने ब्राड पार्स्केल का स्थान लिया है। ट्रंप ने कहा कि ‘बहुत लंबे वक्त तक मेरे साथ रहे और हमारी शानदार डिजिटल एवं डेटा रणनीतियों की अगुवाई करने वाले ब्राड पार्स्केल प्रचार अभियान के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर यह भूमिका निभाते रहेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘दोनों 2016 की हमारी ऐतिहासिक जीत में शामिल रहे और मैं एक साथ मिलकर बहुत बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण दूसरी जीत के लिए उत्साहित हूं।’ उन्होंने कहा कि  ‘इस बार की जीत बहुत आसान होनी चाहिए क्योंकि हमारे चुनावी नंबर तेजी से बढ़ रहे हैं, अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है, टीका और इलाज जल्द ही सामने होंगे और अमेरिकी सुरक्षित सड़कें और समुदाय चाहते हैं।’

जो बाइडेन रेस में आगे 
ताजा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार ट्रंप के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन आठ प्रतिशत से अधिक अंकों से राष्ट्रीय चुनाव में आगे चल रहे हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार पार्स्केल ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का डिजिटल विज्ञापन अभियान संभाला था और ट्रंप को मिली जीत का श्रेय काफी हद तक उन्हें दिया जाता है।

पार्स्केल से गुस्साए थे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर पार्स्केल के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। ट्रंप कई बार सार्वजनिक मंच पर उनके प्रति अपनी नाराजगी जता चुके हैं। मगर पिछले महीने ओक्लाहोमा के तुल्सा में हुई रैली में महज 6200 लोग ही पहुंचे जबकि पार्स्केल ने दावा किया था कि उनके पास दस लाख से ज्यादा टिकटों की मांग आई है। इस वजह से ट्रंप काफी गुस्सा गए थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें