फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 की बरसी पर शैंक्सविले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे ट्रंप-बिडेन

Fri, 04 Sep 2020 01:31 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • 2001 में जान गंवाने वालों को याद कर सम्मानित किया जाएगा
  • ट्रंप के साथ मेलानिया भी करेंगी लोगों को सम्मानित
विज्ञापन
Donald trump and joe biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ग्रामीण पेंसिल्वेनिया में 11 सितंबर के हमलों की 19वीं बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां अपहृत विमानों में से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। व्हाइट हाउस की ओर से इसकी घोषणा की गई। 
विज्ञापन


हालांकि, तत्काल साफ नहीं हो पाया है कि शैंक्सविले में स्मारक तक उनका दौरा एक साथ होगा या अलग-अलग समय। लेकिन कई महीनों में ऐसा पहला मौका होगा जब दोनों प्रत्याशी इतने करीब से किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वार्षिक स्मृति कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा नेशनल पार्क सर्विस कोरोना के कारण इस वर्ष संक्षिप्त कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना रहा है। 20 मिनट के ‘स्मरण के क्षण’ की योजना बना रही है जो सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और इसमें कोई मुख्य वक्ता या संगीत संबंधी अतिथि नहीं होंगे।

एजेंसी की वेबसाइट के मुताबिक, उड़ान 93 के प्रत्येक यात्री और चालक दल के सदस्य का नाम जोर से पढ़ा जाएगा और इस दौरान उन्हें याद करते हुए घंटियां (बेल्स ऑफ रिमेंमब्रेंस) बजाई जाएंगी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने कहा कि ट्रंप और उनकी पत्नी इस स्थल का दौरा कर 11 सितंबर, 2001 को जान गंवाने वाले लगों को याद एवं सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2200 एकड़ में बना फ्लाइट-93 नेशनल मेमोरियल पेनसिल्वेनिया में उस जगह को दर्शाता है जहां अपह्रत विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और विमान में सवार सभी 40 लोग मारे गए थे। उस दिन अगवा किए गए तीन अन्य विमानों को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावरों और पेंटागन से टकराया गया था। इन हमलों में करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें