फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का बड़ा आरोप: अधिकारियों ने मुझे फंसाने के लिए मेरे घर पर फर्जी फाइलें रखवाईं, मैंने कुछ गलत नहीं किया

Fri, 20 Jan 2023 10:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड फाइलें मिली हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इस मामले में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।  इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनके घर पर पाए गए सिक्रेट क्लासिफाइड फाइलें हैं जो कि उनकी मुश्किलें बढ़ाती नजर आ रही हैं। दरअसल, ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड फाइलें मिली हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इस मामले में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया गया है ताकि वे मुझे फंसा सकें। लेकिन मैं इसे हल्के में ले रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है और इसमें कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया। यह सब मेरे खिलाफ साजिश रचने की योजना है।

विज्ञापन


ट्रंप ने बताया सस्ता और साधारण फोल्डर
अपने  'मार-ए-लागो' घर पर फाइलें मिलने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा और कहा कि ये सभी साधारण और सस्ते फोल्डर थे। शायद गेस्टापो (अधिकारी) ने इन खाली फोल्डरों को उठाकर ले गए। इनमें कुछ नहीं मिलने वाला है।  गेस्टापो ने इन फोल्डरों को एक दस्तावेज के रूप में गिना, जो कि वे नहीं हैं।

बाइडन के फाइलों को दबाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची
ट्रंप ने कहा कि यह एक नफरती मार्क्सवादी ठग हो सकता है जिसने मेरे घप फर्जी दस्तावेज प्लांट किए हों वो भी बिना किसी सबूत प्रस्तुत किए हुए। ट्रंप ने कहा कि बाइडन के घर मिले फाइलों को दबाने और बदलने के लिए इस तरह की योजना बनाई गई है। राष्ट्रपति के रूप में मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें