फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिपब्लिकन जीते तो हर वयस्क को देंगे 5,000 डॉलर': मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव; वजह क्या है आखिर?

Thu, 10 Sep 2026 09:11 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, डलास।

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर के मध्यावधि चुनाव से पहले वादा किया है कि रिपब्लिकन के प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीतने पर हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर का डिविडेंड दिया जाएगा। करीब 27 करोड़ वयस्कों के हिसाब से इस योजना की संभावित लागत लगभग 1.35 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। हालांकि, ट्रंप ने अभी फंडिंग और भुगतान की प्रक्रिया का कोई विस्तृत खाका नहीं बताया है।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में नवंबर के मध्यावधि चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अलग-अलग दांव चलने में जुट गए हैं। उन्होंने जनता के सामने एक बड़ा आर्थिक वादा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट में जीत हासिल करती है तो उनकी सरकार अमेरिका के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड देगी। उन्होंने यह घोषणा बुधवार को 2026 रिपब्लिकन कन्वेंशन में मुख्य भाषण के दौरान की।
विज्ञापन


ट्रंप ने 5,000 डॉलर देने की वजह क्या बताई?
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने आर्थिक मोर्चे पर इतनी सफलता हासिल की है कि सरकार लोगों को यह रकम दे सकती है। अपने भाषण में उन्होंने कहा, 'अगर रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीतते हैं, तो हमारी जबरदस्त आर्थिक सफलता और ताकत के कारण मैं अमेरिका के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड जारी करूंगा।' हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस योजना के लिए इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कैसे होगा। उन्होंने भुगतान की प्रक्रिया या इसे लागू करने के तरीके की भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

5,000 डॉलर देने में अमेरिका को कितने पैसे चाहिए होंगे?
यही इस घोषणा का सबसे बड़ा सवाल है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में अनुमानित 27 करोड़ वयस्क हैं। अगर हर वयस्क को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं तो सरकार को करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,28,41,339.59 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने अपने भाषण में इस भारी खर्च का कोई विस्तृत हिसाब या वित्तीय योजना पेश नहीं की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह एलान ऐसे समय आया है जब वह पहले भी आम अमेरिकियों और अलग-अलग वर्गों के लिए सीधे आर्थिक लाभ वाली योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। जुलाई में शुरू किए गए 'ट्रंप अकाउंट्स' के तहत 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच जन्म लेने वाले हर अमेरिकी बच्चे के खाते में सरकार की ओर से शुरुआती 1,000 डॉलर जमा किए जाने हैं। माता-पिता भी शुरुआत में हर साल 5,000 डॉलर तक इसमें जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'पुतिन समझौते के लिए तैयार': ट्रंप ने बता दिया कौन डाल रहा अड़ंगा; क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध?

क्या पहले भी लोगों को सीधे पैसे देने का एलान कर चुके हैं ट्रंप?
ट्रंप प्रशासन की ओर से इससे पहले भी ऐसी घोषणाएं हुई हैं। 2025 में ट्रंप ने अमेरिकी सैन्यकर्मियों के लिए 1,776 डॉलर के 'वॉरियर डिविडेंड' का एलान किया था। यह एक बार दिया जाने वाला टैक्स-फ्री बोनस था और करीब 14.5 लाख अमेरिकी सैन्यकर्मियों को इसका भुगतान किया गया।
विज्ञापन


ट्रंप इससे पहले ज्यादातर अमेरिकियों को 2,000 डॉलर के टैरिफ रिबेट चेक देने का प्रस्ताव भी रख चुके हैं। हालांकि, उस प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने कहा था कि इसे लागू करने के लिए कानून की जरूरत होगी। ऐसे में 5,000 डॉलर वाले नए वादे को लेकर भी इसे लागू करने की कानूनी और वित्तीय प्रक्रिया अहम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें