फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का कमाल: युवक के दोनों हाथों और चेहरे का किया सफल ट्रांसप्लांट

Thu, 04 Feb 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
डिमियो पहले और आज... - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यू जर्सी में डॉक्टरों ने एक लड़के के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया है। यह दुनिया का इस तरह का पहला ट्रांसप्लांट है। एक कार दुर्घटना में उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया था।

विज्ञापन


दरअसल हुआ ये कि 22 साल का डिमियो 2018 में नाइट शिफ्ट करके आ रहा था और उसे कार में नींद आ गई। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, फिर उसमें विस्फोट हो गया। उसकी किस्मत अच्छी थी, लोगों ने उसकी जान बचा ली और उसे आग की लपटों से खींच लिया। लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था और दोनों हाथ गंवा चुका था।

डिमियो की हालात अब अच्छी है और वह ठीक हो रहा है। अगस्त में न्यूयॉर्क शहर के एनवाईयू लैंगोन हेल्थ सेंटर में ट्रांसप्लांट किया गया था। दुर्घटना के बाद वह वह दो महीने तक कोमा में था। 
विज्ञापन


9 अगस्त 2020 को उसके मैच का एक डोनर मिल गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया था। सर्जरी के सफल होने की सिर्फ छह प्रतिशत संभावना थी क्योंकि सभी प्रकार की सर्जरी से डिमियो पहले ही गुजर चुका था।

यह ऑपरेशन मैनहट्टन में अगस्त में हुआ। यह 23 घंटे तक चला और इसमें छह मेडिकल टीमों सहित दो ऑपरेटिंग कमरे और 80 कर्मचारियों के साथ 16 सर्जनों की आवश्यकता थी। 

छह महीने के इंतजार के बाद तीन फरवरी को डिमियो और उनके डॉक्टरों ने पहली बार सर्जरी के विवरण का खुलासा किया। साथ ही डिमियो ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सर्जरी के लिए बहुत आभारी है। साथ ही उसने डोनर को भी धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें