फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की तारीफ के बाद डॉक्टरों ने 46 फीसदी ज्यादा लिखी एचसीक्यू, भारत ने ढाका भेजी एक लाख टैबलेट

Mon, 27 Apr 2020 06:29 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 मार्च को मलेरिया के इलाज में काम आने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) और क्लोरोक्विन को कोरोना संक्रमण में मददगार बताने के बाद उसी दिन डॉक्टरी सलाह में यह दवा 46 फीसदी ज्यादा लिखी गई थी। 32000 से ज्यादा पर्चे ऐसे थे, जिनमें डॉक्टरों ने इस दवाई को लेने की ताकीद की। देश में 40 हजार से ज्यादा डॉक्टर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने मार्च में पहली बार इस दवाई को लेने की सलाह दी थी। इनके दुष्प्रभावों की चेतावनी के बावजूद अब भी रोजाना सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा डॉक्टर इन दवाओं को लेने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की एक लाख टैबलेट भेजी

हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन (सांकेतिक) - फोटो : social media
भारत ने रविवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश को मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की एक लाख टेबलेट और 50 हजार सर्जिकल दस्ताने दिए। बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जहीद मलिक को ये आपूर्ति सौंपी। इस अवसर पर मलिक ने कहा कि संकट के इस समय में पड़ोसी देश द्वारा मदद मिलना स्वागत योग्य है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें